Friday, Jun 09, 2023
-->
rajkummar rao birthday special unknown facts

B'day Spl: आज के सुपरस्टार राजकुमार राव के पास शुरुआती दौर में नहीं होते थे खाने के पैसे

  • Updated on 8/31/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता राजकुमार राव (rajkummar rao) आज 34 साल के हो गए हैं। राजकुमार ने अपने शुरुआती समय में काफी संघर्ष किया उसके बाद वो आज इस मुकाम पर हैं। दिल्ली (delhi) के रहने वाले राजकुमार ने हर तरह के किरदार निभाए हैं। रोमांस हो या कॉमेडी और या फिर कोई गंभीर किरदार राजकुमार जो भी करते हैं उस किरदार में पूरी तरह उतर जाते हैं। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं राजकुमार की कुछ खास बातें-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on Aug 14, 2019 at 3:46am PDT

- राजकुमार अपनी फिल्मों के लिए जो ट्रांसफॉर्मेशन करते हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। वे अपने किरदार की भाषा और लुक के साथ किसी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करते।

- एक बार राजकुमार ने खुद बताया था कि जब वो काम के लिए मुंबई आए थे तो उन्हें यहां छोटे-मोटे विज्ञापन में काम मिल जाता था, जिनमें वे पीछे 10 वें या 12 वें नंबर पर खड़े रहते थे और इसका उन्हें लगभग 10000 रुपए महीना ही मिल पाता था। कई बार तो ऐसा होता था कि उनके पास खाने के पैसे नहीं होते थे और उन्हें अपने किसी दोस्त से हेल्प लेनी पड़ती थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#JudgeMentalHaiKya Promotions. Styling @thetyagiakshay @style.cell @dior Make up: @nitin.ntd Hair: @vijay.p.raskar

A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on Jul 17, 2019 at 9:06pm PDT

- राजकुमार ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुड़गांव (gurgaon) के ब्लू बेल्स मॉर्डन स्कूल से की। स्कूलिंग के दौरान 10वीं कक्षा से ही राजकुमार का रुझान एक्टिंग की ओर बढ़ा। 2008 में राजकुमार राव ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Film and Television Institute of India) से एक्टिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

- राजकुमार ने साल 2010 में फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। खास बात ये है कि शुरुआत में जब राजकुमार को सफलता नहीं मिली, तो राजकुमार राव ने अपनी मां के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी थी। Rajkumar rao से  Rajkummar rao लिखने लगे थे। इस पर राजकुमार का कहना है कि उन दिनों उनकी मां को किसी न्यूमरोलॉजिस्ट ने ऐसा करने की सलाह दी थी।

- इसके बाद उन्हें 2013 में बनी फिल्म ‘शाहिद’ के लिए नेशनल अवॉर्ड के खिताब से सम्मानित भी किया गया। 

- राजकुमार ने 'रागिनी MMS', 'शैतान', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2', 'तलाश', 'काय पो छे', 'डी-डे', 'क्वीन', 'सिटीलाइट', 'डॉली की डोली', 'हमारी अधूरी कहानी', 'अलीगढ़', 'ट्रैप्ड', 'राब्ता', 'न्यूटन' और 'मेंटल है क्या' जैसी फिल्मों में काम किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

You can know a favourite by the smile. The SignaturSlim. #MySkagen @skagendenmark

A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on Feb 2, 2019 at 11:53pm PST

- 2008 में पुणे से एक्टिंग की शिक्षा प्राप्त करने के बाद राजकुमार ने मुंबई आकर फिल्म निर्देशक दिबाकर बेनर्जी से मुलाकात की और इसके बाद दिबाकर बेनर्जी ने अपनी फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में राजकुमार को अहम किरदार दिया।

- पहली फिल्म सफल होने के बाद राजकुमार ने फिल्म निर्माता एकता कपूर की फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ में नकारात्मक भूमिका निभाई।

- फिल्मों में डेब्यू करने के बाद राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से भी चर्चाओं में रहे। अक्सर दोनों साथ में हॉलीडे पर भी जाते हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.