नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राकेश रोशन हाल ही में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग लड़ कर घर वापस लौटे हैं। उनकी बीमारी की जानकारी उनके बेटे रितिक रोशन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी थी। जिसके बाद बॉलीवुड के गलियारों में हड़कंप मच गया था। सोशल मीडिया पर सभी उनकी सलमाती की दुआएं मांग रहे थें। इसी बीच उनके करीबी दोस्त ऋषि कपूर ने भी राकेश रोशन की सर्जरी के बाद ट्वीट कर लिखा- “Way to go Roshans! All is well!”
Way to go Roshans! All is well! pic.twitter.com/LB3PUGz2Ma — Rishi Kapoor (@chintskap) January 11, 2019
Way to go Roshans! All is well! pic.twitter.com/LB3PUGz2Ma
वहीं हाल ही में सर्जरी के बाद राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा कि 'अब मैं ठीक हूं। मैं कोई बड़ी सावधानियां नहीं बरत रहा हूं। लाइफ फिर से नॉर्मल हो गई है। ये सब करीबियों की दुआओं और फैमिली के सपोर्ट की वजह से हुआ है।'
B'day Special: अपनी दादी को खुश करने के लिए कृष्ण का रूप लेते थे सिद्दार्थ मल्होत्रा, पढ़ें दिलचस्प
वहीं जब उनसे ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हस्ते हुए जवाब दिया कि 'मेरे और ऋषि कपूर के लिए सब कुछ खेल खेल में।' आपको याद दिला दें कि 1975 में दोनों ने फिल्म ''खेल खेल में'' में काम किया था। तभी से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी।
Cant stop. Wont stop. We begin again. And again. pic.twitter.com/Zs9Kzb7TyD — Hrithik Roshan (@iHrithik) January 11, 2019
Cant stop. Wont stop. We begin again. And again. pic.twitter.com/Zs9Kzb7TyD
यह भी जानकारी दे दें कि पिछले साल सितंबर से ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उन्हें कौन सी बीमारी हुई है। कई लोगों का कहना है कि वे शायद कैंसर से जूझ रहे हैं।
आपको बता दें कि राकेश रोशन को Squamous Cell Carcinoma नाम का कैंसर हुआ था। इस बीमारी में गले में एबनॉर्मल सेल्स की ग्रोथ बढ़ जाती है।
एक उम्र के बाद अभिनेत्रियों को मां-पत्नी की भूमिकाएं मिलती हैं : फरीदा जलाल
वहीं उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आजकल 'कृष 4' की तैयारियों में जोरों-शोरो से लगे हुए हैं। जिसमें एक बार फिर रितिक अपने पिता के साथ काम करते नजर आएंगे। राकेश रोशन ने अपनी फिल्मी करियर में 84 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
Asian Games 2023: सरबजोत और दिव्या ने शूटिंग मिश्रित टीम स्पर्धा में...
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 20 से ज्यादा पदाधिकारी कांग्रेस में...
रमेश बिधूड़ी को टोंक का प्रभार: मुस्लिम ध्रुविकरण या पायलट के गढ़ में...
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...