Thursday, Jun 08, 2023
-->
rakhi sawant mimics malaika arora walking style

राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक, देखें यह एक मजेदार Video

  • Updated on 3/29/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज छाए रहते हैं। वहीं अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। इस वायरल वीडियो में राखी बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की चाल का जमकर मजाक बनाती हुई नजर आ रही हैं।

राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक
वीडियो में राखी कहती हैं कि 'भैया हमें तो मलाइका की वॉक बड़ी अच्छी लगती है। हम दीवाने हैं मलाइका के वॉक के। आज के बाद हम ऐसे ही चलेंगे। इसके बाद पैपराजी भी उन्हें मलाइका मैम कहकर बुलाते हैं और राखी भी एक्ट्रेस की तरह रिएक्ट करती हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी सावंत से पहले मलाइका अरोड़ा के दोस्त गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने भी उनके चलने मजाक उड़ाया चुके हैं। जब ये तीनों कपिल शर्मा के शो पर आए थे तब मलाइका के सामने ही टेरेंस ने उनका मजाक बनाया था। हालांकि, इस मजाक पर मलाइका खुद भी हंसी हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.