Thursday, Jun 08, 2023
-->
ramcharan birthday special, know about his love story

Bday Spl: जिस लड़की से खूब लड़ते-झगड़ते थे Ramcharan, उसी से हो गया प्यार, फिर कर ली शादी

  • Updated on 3/27/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ सुपरस्टार रामचरण फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म आरआरआ के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित हुआ है। इस दौरान वह अपनी पत्नि के साथ पहुंचे थें। रामचरम 27 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी और पत्नि उपासना की लव स्टोरी के बारे में। 

 

ऐसे हुई थी रामचरण और उपासना की मुलाकात
रामचरण की मुलाकात उपासना से कॉलेज के दिनों में हुई थी। उस वक्त दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। हालांकि, दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। वह दोस्तों की तरह ही रहते थे और खूब लड़ते झगड़ते थे। कभी कैंटीन में एक दूसरे पर सॉस फेंकते थे तो कभी समोसे की चटनी। इसके बावजूद दोनों के एक दूसरे के काफी करीब थी। 

इस तरह हुआ दोनों को अपने प्यार का एहसास
दोनों अपनी दोस्ती के फेज को एंजॉय कर ही रहे थे कि, एक दिन राम चरण को किसी वजह से बाहर जाना पड़ा। जिसके बाद दोनों दूर हो गए और एक दूसरे को मिस करने लगे। तभी उन्हें एहसास हुआ कि वह एक दूसरे के कितने करीब हैं और एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। जिसके बाद दोनों ने डेट करना शुरु कर दिया। इसके बाद राम और उपासना ने साल 2011 में सगाई कर ली। सगाई के बाद अब राम के साथ-साथ उपासना पर भी कैमरे की नजर रहने लगी और इससे वह काफी अनकम्फर्टेबल हो जाती थीं। लेकिन फिर राम ने उस वक्त उन्हें पूरा सपोर्ट किया और फिर उपासना को इसकी आदत हो गई। दोनों ने फिर साल 2012 में शादी कर ली थी।

प्रिंयका चौपड़ा संग उड़ी थी अफेयर की खबरें 
हालांकि, कुछ सालों बाद खबर आई थी कि, राम चरण और प्रिंयका चौपड़ा के बीच अफेयर चल रहा है। दोनों फिल्म जंजीर में साथ नजर आए थे, जिसके बाद ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। जब ये खबर उनकी पत्नि उपासना को लगी उसके बाद जाकर मामला खत्म हुआ था। 
 

comments

.
.
.
.
.