Friday, Jun 09, 2023
-->
ranbir-kapoor-deepika-padukone-mijwan-fashion-show-2018

Pics: एक्स बॉयफ्रेंड के हाथों में हाथ डाले नजर आई दीपिका

  • Updated on 4/20/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आई हैं। ब्रेकअप के बाद 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी हिट फिल्में देने के बाद दोनों एक्टर्स पूरे 3 साल बाद साथ में रैंप वॉक करते दिखें।

 भंसाली की फिल्म में पहली बार नजर आएंगे आलिया-अभिषेक, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि ये एक्टर्स किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि दोनों हाथों में हाथ डाल कर रैंप वॉक करते हुए दिखे। दरअसल, मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में दोनों एक्टर्स 19 अप्रैल यानी कि कल मिजवान फैशन वीक में वॉक करते हुए नजर आए।

Navodayatimes

बता दें कि यह शो पहले 9 अप्रैल को आयोजीत होने वाला था, लेकिन दीपिका और रणबीर दोनों स्वस्थ नहीं थे। जिस वजह से इसकी डेट आगे बढ़ा कर 19 अप्रैल रखी गयी थी।

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on

शो में दीपिका हल्के मेकअप और पोनिटेल में सिंपल और क्लासी लग रही थी। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाईन किया हुआ ग्लिटरी गाउन पहना था जो कि उनपर काफी जच रहा था। वहीं रणबीर ने भी क्रीम फ्लोरल शेरवानी पहनी थी जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थें।

 

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoor) on

आपके दिल को छू जायेगा 'राजी' फिल्म का पहला गाना, देखे विडियो

मनीष की कलेक्शन में दोनों ही स्टार बेहद ग्लैमरस लग रहे थें। साथ ही शो के दौरान दोनों ने एक साथ कई पोज भी दिए।

Navodayatimes
बता दें फैशन शो में शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मौनी रॉय, नीतू कपूर, डेजी शाह, पुलकित सम्राट और यामी गौतम भी शामिल हुए थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.