Tuesday, Sep 26, 2023
-->
ranbir kapoor teen age video viral from aa ab laut chale event jsrwnt

ऐश्वर्या राय और ऋषि कपूर के 'आ अब लौट चलें' इवेंट का Video हो रहा वायरल, इतने छोटे थे रणबीर

  • Updated on 5/21/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'आ अब लौट चलें' जब आई थी उस वक्त रणबीर कपूर काफी छोटे थे। उस दौरान का उनका एक क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय करण 2016 में जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ काम कर चुके हैं। जिसके चलते ये पुराना वीडियो चर्चा में है।

दरअसल, वीडियो देखकर पता चल रहा है कि उस वक्त रणबीर कितने छोटे थे। फिल्म फिल्म 'आ अब लौट चलें' में ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और ऋषि कपूर थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। यह ऋषि कपूर ने डायरेक्ट की थी। उस वक्त रणबीर 16-17 साल के रहे होंगे। इवेंट में वह अपने पिता की मदद कर रहे हैं। रणबीर ने ब्लैक सूट और ब्लू शर्ट पहनी है। वह चाचा राजीव के साथ हाथ में कुछ ऐल्बम जैसा लिए दिख रहे हैं।

सोनू सूद ने कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर डॉक्टरों से पूछे अहम सवाल, आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर!

 

बता दें कि रणबीर कपूर 'आ अब लौट चलें' के असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि ऐश्वर्या से उनकी दोस्ती उसी वक्त से है। रणबीर ने बताया था, जब ऐश्वर्या की शादी अभिषेक से हो गई थी तो उन दिनों वे उनके साथ काम के चलते काफी रहते थे। 

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी और भी दिलचस्प खबरें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.