Saturday, Dec 02, 2023
-->
randeep hooda became real life hero, helping flood victims with his girlfriend

रियल लाइफ Hero बने Randeep Hooda, गर्लफ्रेंड संग बाढ़ पीड़ितो की कर रहे ऐसे मदद

  • Updated on 7/19/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर रणडीप हुड्डा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, वे सिर्फ रील लाइफ ही नहीं हैं बल्कि रियल लाइफ में भी किसी हीरो से कम नहीं है। वे लोगों को सेवा के लिए जाने जाते हैं और इस समय वे इसी काम में लगे हुए हैं। 


रणदीप ने की जरूरतमंदों की मदद
दरअसल, इन दिनों रणदीप हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। कुछ दिनों से देश में चल रही है भारी बारिश के कारण लोगों का काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर काफी जलभराव भी हो गया है जिसके कारण लोगों के घरों तक में पानी घूस गया है। यहां तक कि कई जगहों पर बाढ़ जैसे भी हालात बने हुए हैं। ऐसे में रणदीप बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। एक्टर ने बाढ़ पीड़ितो को खाने के पैकेट बाटें हैं। 

गर्लफ्रेंड ने भी दिया एक्टर का साथ 
रणदीप के इस नेक काम की फोटोज और वीडियोज खासला एड द्वारा शेयर किए गए हैं। इन फोटोज में एक्टर सिर पर भगवा कपड़ा लपेटे, जरुरतमंदों को खाना बांटते नजर आ रहे हैं। इस काम में उनकी गर्लफ्रेंड भी उनका पूरा साथ दे रही हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड ने भी सिर पर कैप लगा रखी है। 

इस फिल्म में नजर आएंगे रणदीप 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, रणदीप के  फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरक' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे वीर सावरकर का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म की शूटिंग खत्म की है। ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। 


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.