Saturday, Jun 03, 2023
-->

'रंगून' को दोबारा किया एडिट, 40 मिनट की फिल्म काटी

  • Updated on 2/21/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म 'रंगून' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वो फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन ने तीन गाली वाले शब्दों को बदलने के बाद फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म में तीन शब्दों को बदल कर 'बकचोर', 'रासकल' और 'झूठी' कर दिया गया है।

Video: महिलाओं की आवाज बुलंद करने इस टीवी शो पर नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

अब रिलीज से कुछ दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म को दोबारा एडिट किया है। पहले फिल्म दो घंटे 47 मिनट की थी लेकिन फिल्म के दोबारा एडिट करने के बाद वो दो घंटे और 7 मिनट की रह गई है।

निर्माताओं का कहना है कि फिल्म उनके हिसाब से लंबी थी और एडिट करने के बाद अब दर्शकों के लिए सही है। दूसरे विश्व युद्ध पर आधारित ये फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.