Saturday, Sep 23, 2023
-->
ranveer-goes-wow-beauty-on-kartik-aaryan-new-car-post-sosnnt

Kartik की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार पर आया सेलेब्स का दिल, Ranveer ने तो कह दी ये बात...

  • Updated on 6/25/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रखा है, उसे देखते तो यही कहा जा सकता है कि फिल्म अभी कमाई के और रिकॉर्ड बनाने वाली है।

Kartik की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार पर आया सेलेब्स का दिल
फिल्म की सक्सेस का पूरा क्रेडिट कार्तिक आर्यन को दिया जा रहा है और यही वजह है कि प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कार्तिक को स्पेशल गिफ्ट दिया है। भूषण कुमार ने Mclaren gt कार्तिक को गिफ्ट में दिया है जिसकी कीमत 4.7 करोड़ रुपये है। भारत में ये पहली गाड़ी आई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

भूषण कुमार से यह तोहफा पाकर कार्तिक खुशी से फूले महीं समा रहे। उन्होंने इसकी एक फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है और भूषण कुमार का शुक्रिया अदा किया है। वहीं अब कार्तिक की इस पोस्ट पर कमेेंट्स की बाढ़ आ गई। आयुष्मान खुराना, फराह खान, अर्जजुन कपूर समेत फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह ने भी कमेंट में लिखा 'ऊफ यार', जिसपर कार्तिक ने मजाकिय अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि 'मैं या कार?' 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.