Thursday, Jun 01, 2023
-->
ranveer singh birthday special childhood pictures

शुरु से ही समझ से बाहर हैं रणवीर सिंह, देखें उनके बचपन की कुछ प्यारी तस्वीरें

  • Updated on 7/6/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अलग अंदाज से बहुत कम समय में सबके दिलों में अलग जगह बना चुके हैं। वो जितने शैतान और अतरंगी आज है, बचपन में भी ऐसे ही थे। ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि रणवीर बचपन से ही समझ से बाहर हैं। आज रणवीर सिंह अपना 34 वां जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं। रणवीर हमेशा से अपने काम के प्रति दीवाने रहते हैं। आइए इस मौके पर आपको बताए कुछ ऐसी बातें, जो उन्होंने खुद कबूली हैं-

रणवीर सिंह शुरु से ही कुछ भी कहने में और कुछ भी पहनने में शरमाते नहीं है। वे किसी भी इवेंट में अजीबोगरीब कपड़े पहन कर पहुंच जाते हैं।

Navodayatimes

रणवीर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हमेशा खुलकर बताते हैं। इसके अलावा उन्होंने इंटरव्यू में यह भी कहा कि अगर उन्हें ऑनस्क्रीन भी न्यूड होना पड़े तो उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है।

रणवीर ने एक बार तो यह भी कह दिया था कि वो आमिर की फिल्म पीके के न्यूड पोस्टर में अगर मैं होता तो ट्रांजिस्टर भी साथ नहीं लेता।

Navodayatimes

अपनी गर्ल्स फैन फॉलोविंग के चलते, इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि मैं खुद को बहुत कूल फील करता हूं जब लड़कियां मुझे लाइन मारती हैं।

Navodayatimes

एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में रणवीर ने कहा था कि वह अपने पॉकेट में कॉन्डोम रखते थे। रणवीर के इस बयान ने बहुत सी लड़कियों का दिल तोड़ दिया, लेकिन उन्होंने इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की थी कि उन्होंने 12 साल की उम्र में ही शारीरिक संबंध बनाया था।

Navodayatimes

रणवीर ने एक बार बताया था कि वे कई बार मेहनत से पोर्टफोलियो बनवाते थे और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उसे कूड़े के डब्बे में डाल देते थे।

Navodayatimes

रणवीर ये भी बता चुके हैं कि काम पाने के लिए रणवीर कई बार रेस्टोरेंट और नाइट क्लब्स में जाते थे और वहां से फिल्ममेकर्स का पीछा करते थे। इसके अलावा कई बार तो काम पाने के लिए दूसरे लोगों के फोन से डायरेक्टर्स के नंबर चुरा लिया करते थे और फिर उस नंबर पर रोज मैसेज करते थे कि वो काम करना चाहते हैं।

Navodayatimes

एक बार जब कुछ महीनो के बाद उन्हें शानू की कॉल आई और उन्होंने बताया कि यशराज फिल्म्स एक नए लड़के की खोज में हैं, तो वे तुंरत ऑडिशन के लिए गए। जिसके बाद उन्हें फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम मिला।

Navodayatimes

जब 'बैंड बाजा बारात' में काम मिला तो उन्हें यकीन नही हुआ था क्योंकि उस फिल्म में उनके साथ अनुष्का थीं जो पहले से हिट थी। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वे पहली फिल्म साइन करके जमीन पर बैठकर रो पड़े थे। उनकी ये फिल्म सुपरहिट रही।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.