Wednesday, May 31, 2023
-->
ranveer-singh-deepika-padukone-back-from-bengaluru-to-mumbai-airport-pictures-viral

बैंगलुरु से रिसेप्शन अटेंड कर कुछ इस अंदाज में मुंबई पहुंचे दीपवीर, थके-थके से नजर आए रणवीर

  • Updated on 11/23/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 21 नवंबर को दीपवीर का बैंगलिरु रिसेप्शन काफी धूम-धाम से संपन्न हुआ। अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर एक बार फिर रणवीर सिंह दीपिका का हाथ थामें नजर आए। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दीपिका-रणवीर पिंक कलर के कपड़ों में मुंबई पहुंचे। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि इन्होंने एक-दूसरे को कॉम्पलीमेंट करने के लिए एक जैसे कपड़े पहने हैं।

मुंबई पहुंचने के बाद से ही दीपवीर अपने दूसरे रिसेप्शन की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। सुनने में आ रहा है कि दूसरे रिसेप्शन में भवनानी परिवार के सारे रिश्तेदार आएंगे और दोनों को आशीर्वाद देंगे। देखें दोनों की खूबसूरत तस्वीरें।

दीपवीर का बैंगलिरु रिसेप्शन भी बेहद शानदार रहा। इस रिसेप्शन में खेल जगत के कई हस्तियों को देखा गया। 1 दिसंबर को इनका दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा, जहां बॉलीवुड के सभी सितारों को आमंत्रित किया गया है। हाल ही में दूसरे रिसेप्शन का कार्ड सामने आया है जिसे एक्ट्रेस मनीशा कोईराला ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

बता दें कि कार्ड में लिखा है कि 'कृपया हमारी शादी को सेलिब्रेट करने के लिए जरूर आएं। ये रिसेप्शन ग्रैंड हयात मुंबई में 9 बजे से होगा। इसके अलावा इस नई नवेली जुड़ी ने हाल ही में अपनी शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर अब तक छाई हुई हैं। फैंस इनकी तस्वीरों के बेहद पसंद कर रहे हैं, साथ ही ढेर सारी बधाईयां भी दे रहे हैं।

बता दें कि दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों के अलावा मेहंदी, संगीत और शादी की रस्‍मों की फोटोज को भी शेयर किया है। देखा जाए तो दोनों की यह तस्वीरें उनके मोहब्‍बत की दास्‍तां साफ बयां कर रही है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.