Friday, Jun 02, 2023
-->
ranveer-singh-deepika-padukone-marriage-postponed-from-november-to-next-year

फैंस को करना होगा और इंतजार, नवंबर नहीं अब इस दिन लेंगे रणवीर-दीपिका सात फेरे!

  • Updated on 10/4/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लंबे समय से सभी बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया में काफी दिनों से यह खबर थी की दोनों की शादी 20 नवंबर को होगी। लेकिन जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपको थोड़ी निराशा होगी। दरअसल, रणवीर और दीपिका की शादी थोड़ी आगे बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक अव यह शादी नवंबर महीने में ना होकर साल 2019 के शुरुआत में होगी। 

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर को हुआ डेंगू, काम से लेना पड़ा ब्रेक

सूत्रों से यह भी पता चला है की शादी की डेट आगे बढ़ने की वजह से खुद रणवीर भी काफी दुखी हैं। उनका बस चले तो वह अभी के अभी दीपिका से शादी कर ले। रणवीर दीपिका से जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं और अपने आगे के परिवार की प्लानिंग भी करना चाहते हैं। लेकिन अब इन सबके लिए रणवीर को और इंतजार करना पड़ेगा।

आपको बता दें, शादी के वेन्यू से लेकर मेहमानों तक की कई खबरें पहले से हीं मीडिया में आ रही है। इन दोनों की शादी उनके बेहद करीबी 30 गेस्ट्स के आने की खबर है और तो और खबर तो यह भी थी कि करीबी गेस्ट्स में शाहरुख खान और अर्जुन कपूर को भी इन्वाइट किया गया था। इसके अलावा जो भी मेहमान इस शादी में शामिल होंगे उन्हें अपना फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

बता दें, डीएनए की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक दीप‍िका नही चाहती की उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हो इसलिए उन्होंने सभी से गुजारिश की है की शादी में फोन और किसी भी तरह का कैमरा ना लेकर आए। रणवीर और दीपिका अपनी शादी की तस्वीरें खुद अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहते हैं।

बताया जा रहा है की इटली के लेक-कोमो में होगी। सूत्रों से पता लगा है कि दीपिका को इटली बेहद पसंद है जिसकी वजह से उन्होंने शादी के लिए यह डेस्टिनेशन चुना है। इटली में शादी के बाद दोनों भारत वापस आकर ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। बताया जा रहा है कि अनुष्का-विराट की तरह ही दीपिका-रणवीर भी दिल्ली और मुबंई में रिसेप्शन रखेंगे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.