Monday, Jun 05, 2023
-->
ranveer-singh-gives-this-unique-gift-to-deepika-on-her-birthday

दीपिका के बर्थडे पर रणवीर ने दिया यह यूनिक तोहफा, जमकर किया Flaunt

  • Updated on 1/9/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पिछले साल इटली में शाही शादी रचाने के बाद रणवीर-दीपिका हाल ही में अपने हनीमून से वापस लौटे हैं। खास बात यह है कि इसी दौरान 5 जनवरी को दीपिका का बर्थडे भी था जोकि उन्होंने अपने हनीमून पर ही मनाया। वहीं हनीमून से लौटते समय उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसमें सभी की नजर दीपिका के गले में लटकी एक अनोखी पेंडेंट पर गई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

This sword 😎 #ranveersingh #deepikapadukone

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Jan 7, 2019 at 12:25am PST

दीपिका ने गले में एक तलवार के आकार का पेंडेंट पहना हुआ था। जिसके बाद कयास तो यही लगाया जा रहा है कि यह यूनिक पेंडेंट उनके पति रणवीर सिंह उनके बर्थडे पर दी है। 

Wait Awaits! आज होगा 'गली बॉय' का ट्रेलर रिलीज

हालांकि शादी की तरह उनका हनीमून भी रहस्मय है। अभि तक पता नहीं चल पाया है कि दोनों कौन सी जगह घूमने गए थे। लेकिन सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कपल श्रीलंका गए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#deepveer #deepikapadukone #ranveersingh #holidays #happynewyear @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Dec 29, 2018 at 10:03pm PST

वहीं रणवीर और दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों के लिए साल 2018 बेहद अच्छा साबित हुआ है। दीपिका पादुकोण की बात की जाए तो मेगास्टार गुलजार द्वारा निर्देशित एसिड अटैक सर्वाइवल की सच्ची कहानी पर आधारित अपनी अगली फिल्म 'छपाक' की तैयारी में व्यस्त हैं। आपको यह भी बता दें कि "छपाक" को दीपिका पादुकोण द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा।  

Breaking: फरहान ने गर्लफ्रेंड से चोरी चुपके की सगाई, साल के इस महीने करेंगे शादी!

इसके अलावा हाल ही में खबरें आई है कि कपिल देव की बॉयोपिक में दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह की पत्नी रोमी देव के किरदार के लिए साइन किया जा सकता है। फिल्म के मेकर्स का मानना है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की वाइफ के रोल के लिए एकदम सही रहेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Nov 20, 2018 at 3:32am PST

अगर ऐसे हुआ तो उनके फैंस के लिए यह सबसे बड़ी खुशखबरी होगी कि शादी के बाद फैंस अपने फेवरेट कपल को आन स्क्रीन काम करते हुए भी देखेंगे। जोकि वाकी में काफी रोमांचक होगा। हालांकि कुछ दिन पहले खबरें थी कि कपिल देव की पत्नी रोमी देव का रोल में कैटरीना कैफ करेंगी। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.