Wednesday, Oct 04, 2023
-->
ranveer-singh-kapil-dev-bromance-awkward-moment

Video: 83 की Screening के दौरान रणवीर सिंह-कपिल देव के बीच हुआ Awkward मोमेंट

  • Updated on 12/23/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 24 दिसंबर को सभी सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 83 धमाल मचाने को तैयार है। वहीं बीती रात फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया जहां तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने सभी मेहमानों का दिल खोल कर स्वागत किया। साथ ही कपिल देव की एंट्री होते ही रणवीर उनका स्वागत करने लगे। इस दौरान दोनों की मजेदार तस्वीरें सामने आईं। ये तो सभी जानत हैं रणवीर सभी से दिल खोलकर मिलते हैं। 

उनकी रील्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इवेंट में कपिल देव और रणवीर सिंह के बीच awkward मोमेंट भी हुआ। जहां रणवीर और कपिल देव एक दूसरे को हग कर रहे थे, तभी कैमरे पर एक ऐसा एंगल कैद हुआ जैसे दोनों एक - दूसरे को किस कर रहे हों। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म स्टार्स के साथ साथ स्पोर्ट्स जगत की हस्तियां भी नजर आईं। सभी सितारों ने अपनी मौजूदगी से रेड कारपेट की जमकर शान बढ़ाई। इस खास मौके पर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बेटे जय शाह अपनी वाइफ रितिशा पटेल के साथ पहुंचे थे। इवेंट की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इवेंट पर आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, रोहित शेट्टी, कबीर खान, विवेक ओबेरॉय जैसे कई सिलेब्रिटीज नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 83 को दिल्ली में टैक्स-फ्री (83 Tax Free) किया गया है। वहीं रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने इस क्षेत्र में फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को धन्यवाद दिया है।

फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। खास बात बता दें कि बॉलीवुड सितारों के अलावा देश का पहला वर्ल्ड कप जीतने वाले सभी क्रिकेटर्स भी इसमें शामिल हुए थे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.