Sunday, Apr 02, 2023
-->
ranveer singh rescue child from crowd video viral

Video: रणवीर ने बचाई इस नन्हे से बच्चे की जान, फैंस बोले 'आप सुपरस्टार हैं, लव यू हीरो'

  • Updated on 12/13/2022

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। रणवीर सिंह जितने अच्छे एक्टर है उतने ही अच्छे इंसान भी है। अपने फैंस के लिए उनका प्यार और जिंदादिली हर जगह देखने को मिलती है। हाल ही में एक्टर एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्हें देखने काफी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों के हुजूम में एक प्यारा सा मासूम बच्चा फंस गया और रोने लगा।रणवीर की नजर बच्चे पर पड़ गई और उन्होंने बच्चे को गोद में उठा लिया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल
आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह का सोशल मी़डिया पर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वे रोते हुए बच्चे को भीड़ से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर के फैंस उनकी इस दरियादिली को देखकर एक्टर की खूब तारीफ कर रहें हैं। रणवीर हर बार अपने अलग अंदाज से लोगों को आकर्षित कर लेते हैं। इस वीडियो में एक्टर बच्चे को प्यार से अपनी गोद में उठा लेते है और काफी आगे तक पैदल चलते है। रोते हुए बच्चे को अभिनेता अपने गले से लगा लेते है और खूब प्यार करते है। 

 

फैंस कर रहे प्यारभरे कमेंट्स
रणवीर के इस वीडियो को रणवीर सिंह फैन क्लब के इंस्टाग्राम अकांउट से शेयर किया गया है। जिसके बाद यह तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग एक्टर द्वारा बच्चे  को उठाने के तरीके पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा 'ये बहुत स्वीट है। रणवीर सिंह आप सुपरस्टार हैं। लव यू हीरो। लोग रणवीर पर अपना ढ़ेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

'सर्कस' फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म सर्कस में दिखाई देने वाले है। जिसके प्रमोशन में वे जुटे हुए है।फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फुल टू कॉमेडी पर बेस्ड है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 23 दिसंबर को रिलीज होगी। जिसमें रणवीर के साथ जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वालीं हैं।      
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.