Saturday, Sep 23, 2023
-->
ranveer singh troll on social media for his ad boycott  anjsnt

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए रणवीर सिंह, सुशांत के फैंस ने लगाई Class

  • Updated on 11/20/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को  6 महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक सीबीआई इस गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है। फैंस सरकार इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में लॉन्च हुए रणवीर सिंह (Ranveer singh) के एड को देखकर सुशांत के फैंस आग बबूला हो गए और उन्हें ट्रोल करने लगे।

ऐसा क्या है उस एड में
मैड एंगल्स चिप्स के इस एड में रणवीर सिंह अपने रिश्तेदारों के सवालों से परेशान होकर कुछ साइंटिफिक टर्म्स बोलते हैं। जिसे सुनकर उनके रिश्तेदारों के होश उड़ जाते है। रणवीर सिंह के इस एड को देखकर सुशांत के फैंस के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने रणवीर सिंह को ट्रोल करना शुरु कर दिया।

देखें Tweets

एक यूजर्स ने लिखा कि  मित्रमंडल में एलियन्स की फीलिंग मैच करनी है इन वाक्यों से तुम्हारा क्या मतलब है?

एक अन्य यूजर ने लिखा कि मिस्टर कार्टून रणवीर सिंह के साथ इस एड को नीचे गिराओ ये सीधे तौर पर हमारे सुशांत को निशाना बनाने के लिए है।

एक यूजर ने लिखा कि देखो किस तरह रणवीर सिंह और बिंगो मिलकर हमारे सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध को देखकर कंपनी ने यूट्यूब प्लेटफॉर्म से लाइक डिस्लाइक के बटन को हटा दिया है। आपको बता दें कि  डेढ़ लाख व्यूज के बाद ही कंपनी ने ये कदम उठाया है।

comments

.
.
.
.
.