नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कुछ दिन पहले एक शो के दौरान ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में अभिनेत्री रवीना टंडन (raveena tandon), कॉमेडियन भारती सिंह (bharti singh) और निर्माता-निर्देशक फराह खान (farah khan) के खिलाफ पंजाब में शिकायत दर्ज हुई थी। वहीं हाल ही में अब फराह और रवीना ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है। फराह ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ये EMININCE CARDINAL OSWALD का बड़ापन है कि उन्होंने हमारी माफी स्वीकार की और इस मामले को खत्म किया।
रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान की एक बार फिर बढ़ीं मुश्किलें, दूसरी बार दर्ज हुई FIR
Blessed to get blessings from YOUR EMININCE CARDINAL OSWALD GRACIOUS.. whatever the circumstances , was fortunate to meet such a kind and pure soul. pic.twitter.com/kj6J731X7M — Farah Khan (@TheFarahKhan) December 30, 2019
Blessed to get blessings from YOUR EMININCE CARDINAL OSWALD GRACIOUS.. whatever the circumstances , was fortunate to meet such a kind and pure soul. pic.twitter.com/kj6J731X7M
To Err is human.. to Forgive Divine.. Thank you YOUR EMINENCE CARDINAL OSWALD GRACIOUS for meeting us n accepting our heartfelt apologies and putting this unfortunate matter to rest. Frm all of us thank you also @allwynsaldanha for making this happen. 🙏🏻 pic.twitter.com/bkC8AIDZ2V — Farah Khan (@TheFarahKhan) December 30, 2019
To Err is human.. to Forgive Divine.. Thank you YOUR EMINENCE CARDINAL OSWALD GRACIOUS for meeting us n accepting our heartfelt apologies and putting this unfortunate matter to rest. Frm all of us thank you also @allwynsaldanha for making this happen. 🙏🏻 pic.twitter.com/bkC8AIDZ2V
फराह खान, रवीना टंडन, भारती सिंह के खिलाफ केस हुआ दर्ज ऐसा बताया जा रहा था कि इन्होंने एक यूट्यूब चैनल के लिए एक कॉमेडी प्रोग्राम में ईसाई धर्म के शब्द का प्रयोग किया था। ऐसा भी कहा गया था कि ईसाई धर्म में इस्तेमाल होने वाले शब्द सीधा धर्म का अपमान करते हैं। बता दें आरोप था कि उन्होंने ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया हैं। कंबोज नगर निवासी नाम के एक व्यक्ति ने ये शिकायत दर्ज कराई थी। IPC की धारा 295-A के तहत ये केस दर्ज किया गया था।
रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान के खिलाफ FIR हुई दर्ज, लगाए जा रहे ये आरोप
बता दें FIR 25 दिसंबर को शाम में दर्ज की गई थी। हालांकि इस मामले की आगे की कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है।
नहीं बनेगा फराह की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बता दें डायरेक्टर फराह खान (farah khan) को लेकर खबरें आ रही थीं कि वह फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' (satte pe satta) का रीमेक बनाने जा रही हैं। लेकिन फिल्म को रीमेक राइट्स न मिलने के कारण फिल्म का रीमेक नहीं बनाया जा रहा है। बता दें इस बात की जानकारी खुद फराह खान ने दी थी। फराह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी टीम ने कभी ऐसी कोई घोषणा नहीं की थी कि वो अगली कौन सी फिल्म बनाने जा रही हैं।
'सत्ते पे सत्ता' रीमेक हो सकती है बंद, फराह खान को नहीं मिल रहे राइट्स
फराह ने फिल्म के रीमेक को लेकर रखी ये राय फराह ने यह भी कहा कि आजकल लोग अपनी कोई भी कहानी बनाने लग जाते हैं,किसी के काथ भी काम करने लग जाते हैं, कुछ भी ऐलान कर दते है। इसका टाइटल क्या होगा, कौन इस फिल्म में काम करेगा, तब तक ये सब एकदम अफवाह है।
भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा : नीतीश कुमार
BBC डॉक्यूमेंट्री बैन : लोग सुप्रीम कोर्ट का कीमती वक्त बर्बाद करते...
बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने अदाणी समूह, जाति गणना का...
अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा- धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से...
PNB ने किया साफ- अडाणी ग्रुप से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
Dasara teaser: दसरा का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, Puspa को टक्कर देने आ...
शाहरुख खान की Pathaan ने की ऐतिहासिक कमाई, महज 5 दिनों में 500 करोड़...
अगर आप नए और अच्छे Smartphones की तलाश में हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें
पाकिस्तानः पेशावर की मस्जिद में नमाज के बाद धमाका- 28 की मौत, 143 घायल
Ileana D’Cruz की बिगड़ी तबियत, अस्पताल से फोटो शेयर कर दी हेल्थ अपडेट