नई दिल्ली/ सोनाली सिन्हा। ना उम्र की सीमा हो ना हो जन्म का बंधन.... जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन.... किसी ने ये बातें सही कही हैं। इसकी जीती जागती मिसाल आपको हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood) में भी देखने को मिलेगी। फिर चाहे बात हम निक जोनस (Nick Jonas) -प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की करें या फिर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) -अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की।
हिंदी सिनेमा (Hindi cinema) में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने उम्र की परवाह किए बिना अपने पार्टनर का हाथ थामा है। वहीं बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जिन्होंने बेझिझक अपने से कम उम्र के हमसफर के साथ प्यार किया फिर शादी रचाई और आज वे एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। इस कड़ी में बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर, सोहा अली खान-कुणाल खेमू जैसे सितारे भी शामिल हैं।
हालांकि उम्र में लंबा फासला होने की वजह से कई बार इन कपल्स को तानें सुनने को भी मिले। लेकिन समाज की परवाह किए बिना इन सेलेब्स ने अपने दिल की बात सुनी और आज की तारीख में वे अपने पार्टनर के साथ बेहद खुश हैं। वहीं इनकी बॉन्डिंग देखकर यह यकीन हो जाता है कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती।
वहीं क्या आपको यह पता है कि खुद से बड़ी उम्र की लड़कियों को डेट करने के कई सारे फायदे भी हैं। जी हां, अगर आप खुद से बड़ी लड़कियों को डेट करते हैं या फिर उनसे शादी करते हैं तो कई मायनों में आपकी जिंदगी बेहतरीन हो जाएगी। नीचे जानें क्या है वजह?
बड़ी उम्र की लड़कियों को डेट करने के फायदे
-आजकल ज्यादातर लड़के अकेले जिम्मेदारियां उठाना पसंद नहीं करते, ऐसे में वह खुद से बड़ी उम्र की लड़की को डेट करना चाहते हैं क्योंकि उनमें सहनशीलता होती है।
-बड़ी उम्र की लड़कियां अपने पार्टनर के लिए इमानदार भी रहती हैं।
-बड़ी उम्र की लड़कियां कम डिमांडिंग होती हैं और काफी केयरिंग भी होती हैं।
-वे सेल्फ डिपेंडेंट होती हैं। वहीं ज्यादातर लड़कों को ऐसी लड़कियां पसंद आती हैं।
-अगर आप किसी बड़ी उम्र की लड़की को डेट कर रहे हैं तो आपसे ज्यादा उसे हर चीज का तजुर्बा होता। जिस वजह से उन्हें सही और गलत में फर्क अच्छे से पता होता है।
-बड़ी उम्र की लड़कियां खुले विचारों की होती हैं और ऐसे में 'लोग क्या कहेंगे' इस बात से उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
-वहीं ऐसी लड़कियां पैसों की अहमियत समझती हैं जिस वजह से वह बेफिजूल खर्च नहीं करती। ऐसी लड़कियां आपका घर अच्छे से संभाल सकती हैं।
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...