Tuesday, Mar 21, 2023
-->
rekha-look-goes-viral-at-isha-ambani-wedding

रेखा ने की सबकी छुट्टी, जब ईशा अंबानी की शादी में पहुंची सज धज कर

  • Updated on 12/13/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ बड़े धूम-धाम से हुई 12 दिसंबर को मुंबई में हुई। जहां पीरामल परिवार बारात एंटीलिया लेकर पहुंचा। इस दौरान इस शाही शादी में देश की जानी-मानी हस्त‍ियां पहुंचीं। जहां बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की। 

सभी मेहमान इस शाही शादी में रॉयल लुक में नजर आएं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी का दिल जीत लिया। सभी एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल कपड़ों में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। लेकिन मेहमानों में रेखा का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

'गली गली' में मौनी रॉय ने जमकर लगाए लटके-झटके, KGF का नया गाना हुआ रिलीज

इस उम्र में भी एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपनी लुक और खूबसूरती से सभी एक्ट्रेसस को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने जैसे हीं शादी में शिरकत की सभी की निगाहें उनपर ही जाकर रुक गई थी।

उन्होंने पिंक और ऑरेंज कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी जिसमें वे किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही थीं। साथ ही उन्होंने माथे पर टीका, हैवी ईयरिंग्स, पर्ल रानी हार और जड़ाऊ नेकलेस पहने थे।

इसके अलावा अभ‍िषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ इस शादी में शामिल हुए जहां ऐश्वर्या लाल कलर की साड़ी में वाकई में विश्व की सुंदरी लग रही थी। 

वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी खान के साथ नजर आए। बता दें कि गौरी खान भी रेड साड़ी में नजर आईं।

बिग बी भी शादी में शाही अंदाज में अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली बच्चन के साथ नजर आएं।

 'कॉफी विद करण' के आखिरी एपिसोड में दिखी ये शॉकिंग जोड़ी

न्यूली मैरिड कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा भी अंबानी के मेहमान बने भी नजर आए। जहां प्रियंक ने पिंक कलर का लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी तो वहीं निक एक जेंटलमैन लुक में नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#karismakapoor #kareenakapoorkhan

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Dec 12, 2018 at 9:06am PST

बेबो भी अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर और पति साफ अली खान के साथ नजर आईं। तीनों आॅफ वाइट कलर के आउटफिट में काफी रॉयल लुक में नजर आएं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.