Saturday, Apr 01, 2023
-->
rhea chakraborty cryptic post after cooper staff talk about sushant death case

सुशांत केस में नए खुलासे के बाद रिया चक्रवर्ती ने कही यह बड़ी बात

  • Updated on 12/28/2022

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अभिनेता की मौत को दो साल बीत गए हैं लेकिन उनकी मृत्यु अभी तक रहस्यमयी बनी हुई है। सुशांत की मौत जब हुई तो इसे सुसाइड कहा गया था लेकिन अब दो साल बाद यह केस दुबारा सुर्खियों में आ गया है। कूपर अस्पताल के अटॉप्सी स्टॉफ के एक मेंबर ने यह दावा किया है कि एक्टर ने सुसाइड नहीं की , बल्कि उनका मर्डर हुआ था।

सुशांत केस में गर्लफ्रेंड रिया की पोस्ट वायरल
सुशांत केस में इस सनसनीखेज खुलासे के बाद एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिया ने अपने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए एक मैसेज लिखा है। इसमें रिया ने लिखा कि 'आप आग से गुजरे हैं, बाढ़ से बचे हैं और राक्षसों पर विजय प्राप्त कर चुके हैं, अगली बार जब आप अपनी शक्ति पर संदेह करें तो इसे याद रखें।'

गौरतलब है कि दिवगंत अभिनेता सुशांत की मौत से पहले वो और रिया चक्रवर्ती रिलेशनशिप में थे। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार ने रिया को एक्टर की मौत का दोषी ठहराया था। सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिया की वजह से ही उनके बेटे की जान गई। 

सुशांत केस में नया खुलासा
सुशांत का पोस्टमार्टम मुंबई के जिस कूपर अस्पताल में हुआ था उसके स्टाफ मेंबर ने हाल ही में यह दावा किया है सुशांत की बॉडी को देखकर उन्हें यह बिल्कुल लगा था कि यह सुसाइड का केस था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूपकुमार शाह  ने बताया कि ‘जब सुशांत की मौत हुई तो पांच शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल लाया गया था। उनमें से एक वीआईपी शव था। जब हम पोस्टमॉर्टम के लिए गए, तो हमें पता चला कि वह शव सुशांत सिंह राजपूत का है। उसके शरीर पर कई निशान थे और गले पर भी दो-तीन निशान भी थे। पोस्टमॉर्टम दर्ज किया जाना चाहिए था, लेकिन हमारे उच्च अधिकारियों ने केवल शरीर की तस्वीरें लेने के लिए कहा। इसलिए हमने जो किया वह उनके आदेश पर किया।'      
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.