Wednesday, May 31, 2023
-->
rhea kapoor reveals secret after her marriage sosnnt

शादी के बाद Rhea Kapoor ने खोला राज, भागकर करना चाहती थीं शादी

  • Updated on 8/18/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अनिल कपूर (anil kapoor) की बेटी रिया कपूर (rhea kapoor) और उनके बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। 12 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद, 14 अगस्त को इस खूबसूरत जोड़े ने बेहद सादगी से शादी रचाई।  वहीं शादी के बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है जो खूब चर्चा में है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

दरअसल, हाल ही में रिया ने शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें वह अपने पति करण बूलानी के साथ शादी की रस्में पूरी करतीं नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा कि 'मैं भागकर अपने लिविंग रूम में शादी करना चाहती थी। इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद'।

बता दें कि बैंड, बाजा के बिना ही रिया-करण ने शादी रचाई जो अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले में हुई। शादी में केवल फैमिली मेंबर और कपल के करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं बीती रात वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज सामने आई जहां पूरा कपूर खानदान मौजूद नजर आया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.