Wednesday, Oct 04, 2023
-->
riddhima kapoor wishes her brother ranbir kapoor birthday

रणबीर कपूर के बर्थडे पर बहन रिद्दिमा कपूर ने इस प्यार भरे अंदाज में दी बधाई

  • Updated on 9/28/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये कपूर खानदान के सबसे खूबसूरत, हैंडसम और टैलेंटेड बॉय हैं। इस मौके पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने रॉकस्टार भाई रणबीर कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। 

दरअसल, रिद्धिमा ने एक फोटो शेयर की जिसमें उनकी बेटी और भाई के साथ मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आ रहीं है। गौरतलब है कि यह एक खूबसूरत फैमिली पिक्चर है, जिसमें आलिया भी शामिल हैं।

यह फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। रिद्धिमा ने इस फोटो के साथ खूबसूरत कैप्शन भी दिया ‘मेरे रॉकस्टार भाई को हैप्पी बर्थडे, हम तुम्हे बहुत प्यार करते हैं’। इसके साथ ही हार्ट इमोजी लगाते हुए हैशटैग में लिखा है ‘छोटा लेकिन बुद्धिमान’। 

रणबीर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी करने वाले हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.