Wednesday, Oct 04, 2023
-->
Rishi Kapoor and Neetu kapoor Fainted on his wedding day sosnnt

जब शादी से पहले बेहोश हो गए थे Rishi kapoor और नीतू कपूर, ऐसे हुई थी रस्में पूरी

  • Updated on 4/13/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इस वक्त कपूर खानदान में खुशियों का माहौल छाया हुआ है। आरके हाउस में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं। दोनों अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधकर हमाशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। वहीं इस खास मौके पर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी  का एक मजेदार किस्सा आज हम आपको बताएंगे।

 शादी से पहले बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू कपूर
ऋषि कपूर और नीतू ने  साल 1980, 22 जनवरी को बड़े धूमधाम से शादी रचाई थी। उनकी शादी में बड़ी संख्या में मेहमान आए थे। वहीं इस बीच शादी से पहले कपल के साथ एक ऐसी विचित्र घटना घटी, जिनके बारे में उन्होंने भी नहीं था। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने बताया था कि शादी के दौरान ऋषि और वे अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। 

इस मजेदार किस्से के बारे में बात करते हए नीतू ने कहा था कि मेरे शादी का लहंगा बहुत भारी था और शादी में कई मेहमान ऐए हुए थे। यह सब देखकर मैं घबरा गई थी। मेरे लिए ये सब हैंडल कर पान थोड़ा मुश्किल हो गया था, इस वजह से मैं बेहोश हो गई। वहीं ऋषि जी जब घोड़ी चढ़ रहे थे तो लोगों की भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे। बाद में जब हम दोनों ठीक हुए, तब हमारी शादी पूरी हुई।'

comments

.
.
.
.
.