Saturday, Sep 23, 2023
-->
rishi kapoor and neetu wedding anniversary actress shares emotional video jsrwnt

Anniversary पर नीतू ने कुछ इस तरह याद किया ऋषि कपूर को, Video देख छलक आएंगे आंखों में आंसू

  • Updated on 1/22/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kpoor) के जाने का दुख पूरी दुनिया को हुआ।हर दिन उन्हें याद किया जाता है। वहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी बेहद अकेला महसूस करती हैं और आए दिन किसी न किसी बहाने से उन्हें याद करती रहती हैं। नीतू अक्सर सोशल मीडिया (social media) पर ऋषि कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करती है। आज अपनी शादी की सालगिरह पर उन्होनें एक वीडियो शेयर की है। यह बेहद इमोशनल कर देने वाली वीडियो है। आज ऋषि कपूर और नीतू की शादी को 41 साल हो गए। यह वीडियो देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

नीतू ने इस वीडियो के कैप्शन में टूटे दिल का इमोजी बनाकर लिखा, 'आज 41 साल हो गए होते'। इस वीडियो में उन सभी फिल्मों के सीन हैं जिनमें नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने साथ काम किया। यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

आए दिन ऋषि कपूर को याद करते हैं उनके परिवार वाले
वहीं आए दिन ऋषि कपूर उनके परिवार के सदस्य की तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया करते हैं। हाल ही में ऋषि कपूर के साथ गुजारे पुराने दिनों को याद करते हुए नीतू ने एक फैमिली फोटो शेयर की थी जोकि खूब वायरल हुई।

इस तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), बेटी रिधिमा (Riddhima kapoor sahani) और उनकी बेटी, सभी एक साथ एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा है कि 'काश यह तस्वीर ऐसे ही हमेशा पूरी रहती जैसी है।' 

ऋषि कपूर के निधन से सदमें में कपूर परिवार, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की बचपन की ये तस्वीर

वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी अकसर अपने पिता को याद करती हुई नजर आती हैं। बता दें कि रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थीं। उनके लिए सबसे बड़ी दुख की बात यह है कि जब मुंबई में ऋषि कपूर का निधन हुआ तो उस वक्त रिद्धिमा दिल्ली में थी। ऐसे में पिता को आखिरी अलविदा ना कह पाना रिद्धिमा के लिए बेहद मुश्किल था। बता दें कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था जिनके बाद रणबीर ने अपने पिता की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित किया था। 

ऋषि को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल (H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। वहीं ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत के साथ चेस्ट इन्फेक्शन और हल्का बुखार पहले से ही था। साथ ही वे लंबे समय से कैंसर का  इलाज भी करवा रहे थे। 

लॉकडाउन के चलते ऋषि कपूर का अतिंम संस्कार बहुत कम लोगों के बीच हुआ। उनकी अस्थियों के विसर्जन के लिए रणबीर कपूर के साथ उनकी मां नीतू कपूर (neetu Kapoor) और बहन रिद्धिमा के अलावा रणबीर के करीबी दोस्त आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) भी वहां मौजूद थे। 

पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

तांडव पर बढ़ते विवाद के बाद बढ़ाई गई अमेजन, सैफ अली के ऑफिस की सुरक्षा

‘तांडव’ के निर्माता, निर्देशक, लेखक के खिलाफ लखनऊ में FIR, पुलिस टीम मुंबई रवाना

तांडव के बाद सोशल मीडिया पर दिखा Amazon का विरोध,यूजर्स ने कहा - #HinduBoycottAmazon

Review: कु्र्सी की भूख के लिए राजनीति में मचे खूनी रंजिश की कहानी है Tandav

2021 की सबसे बड़ी सीरीज तांडव में सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया आएंगे नजर 

एआर रहमान ने 'धक्का लगा बुक्का' को 'तांडव' के लिए फिर से किया रिकॉर्ड! 

एक बार फिर सुर्ख‍ियों में आया सैफ का Pataudi Palace, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान 

तांडव की दुनिया में कदम रखने के लिए हो जाइए तैयार! 

रिलीज हुआ तांडव का ट्रेलर,15 जनवरी को स्ट्रीम होगी सैफ अली खान की ये सीरीज 

तांडव में नजर आएंगी कृतिका कामरा, सीरीज में काम करने की बताई वजह 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.