नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम में परिवार, दोस्तों और प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी में यहां संपन्न हुआ। राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे। रणधीर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ अपराह्न 1.30 बजे दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हो गया।’’ वह 58 साल के थे।
राजीव ने फिल्मों में शुरुआत 1983 में ‘एक जान हैं हम’ से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मिली। इसका निर्देशन उनके पिता राज कपूर ने किया था। राजीव कपूर ने ‘आसमान’, ‘लवर ब्वॉय’, ‘जबर्दस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’ आदि फिल्मों में भी अभिनय किया। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म 1990 के दशक में आई ‘जिम्मेदार’ थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया।
पूर्वी मुंबई के उपनगर चेम्बूर में करीब शाम सात बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। रणधीर कपूर और उनके भतीजे अभिनेता रणबीर कपूर ने अंतिम संस्कार किया। राजीव कपूर के चेम्बूर स्थित बंगले में परिवार और करीबी मित्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ उनके आवास पर पहुंची। बाद में वहां आलिया भट्ट भी पहुंची थीं।
रीमा जैन के बेटे आधार जैन भी अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ मौजूद थे। सुपरस्टार शाहरुख खान, अभिनेता संजय कपूर, चंकी पांडे, सोनाली बेंद्रे, नील नितिन मुकेश भी यहां श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। लता मंगेशकर ने राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’
महामारी कोरोना वायरस (coronavirus) की वजह से साल 2020 पूरी दुनिया के लिए बेहद मनहूस साबित हुआ। वहीं कोरोना के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री (bollywood industry) से कई कलाकारों के निधन की खबरें भी आईं। इसी बीच दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन की खबर से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी थी।
सभी अभिनेत्रियों को पछाड़ Deepika ने अपने नाम किया ये खिताब
ऋषि कपूर के छोटे भाई Rajiv Kapoor का हुआ निधन वहीं ऋषि कपूर के निधन को अभी एक साल भी नहीं हुआ था कि अब उनके खानदान के एक और चिराग का नाम हमेशा हमेशा के लिए मिट गया। कुछ देर पहले खबर आई कि बॉलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर राजीव कपूर का निधन हो गया।ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव की उम्र 58 साल हो चुकि थी। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को उन्हें हर्ट अटैक आया जिसके बाद उनका निधन हो गया। वहीं दिल का दौड़ पड़ने के फौरन बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर (randhir kapoor) उन्हें अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजीव ने अपना दम तोड़ दिया था। बता दें कि राजीव कपूर बॉलीवुड के लीजेंड राज कपूर (raj kapoor) के सबसे छोटे बेटे थे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
कांग्रेस MP ने EC से झूठ बोला, हलफनामे में बताया 27 लाख घर से निकले 3...
PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई, जानिए क्या कहा?
क्या अब भी बच सकती है महुआ की संसद सदस्यता! जानें क्या है ऑप्शन
महुआ मोइत्रा मामले से I.N.D.I.A को मिली मजबूती! कांग्रेस- TMC आए करीब
प्रधानमंत्री वर्ल्ड लीडर्स की लिस्ट में टॉप पर, BJP ने मोदी...
PM मोदी ने छापेमारी के बाद कांग्रेस सांसद पर कसा तंज
आदित्य-एल1 ने सूर्य की पहली पूर्ण डिस्क तस्वीरें खींचीं
महुआ मोइत्रा ने अपने निष्कासन पर कहा- ‘कंगारू अदालत' ने बिना सबूत...
अखिलेश यादव का कटाक्ष- विपक्षी सांसदों की सदस्यता छीनने के लिए...
प्याज निर्यात पर प्रतिबंध के खिलाफ किसानों ने मुंबई-आगरा राजमार्ग...