Friday, Mar 31, 2023
-->
rishi kapoor wanted his son to get marry with the guy sosnnt

लड़की नहीं बल्कि किसी लड़के से रणबीर की शादी करवाना चाहते थे ऋषि कपूर, यहां देखें तस्वीर

  • Updated on 5/8/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor death) के चले जाने का गम पूरे देश को है। वहीं कपूर खानदान के साथ-साथ बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ये अब तक ये यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ऋषि कपूर उनके बीच नहीं रहे। वहीं सोशल मीडिया (social media) पर इन दिनों उनके बारे में कई सारे पुराने किस्से सुनने को मिल रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rishi kappor (@rishi_kapoorofficial) on May 1, 2020 at 9:24pm PDT

जब ऋषि कपूर ने रणबीर को दी थी यह सलाह
इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर रणबीर (Ranbir Kapoor) की शादी एक ऐसे शख्स के साथ करना चाहते थे जो लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। जी हां, साल 2018 में ऋषि कपूर ने अपने टि्वटर हैंडल पर तस्वीर शेयर की थी जिसमें रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) नजर आए रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए ऋषि ने कैप्शन में लिखा था कि 'बेस्ट फ्रेंड्स, कैसा रहेगा अगर तुम दोनों अब शादी कर लो।' 
बता दें कि रणबीर और अयान बचपन के दोस्त हैं। दोनों के ब्रोमांस के चर्चे पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर हैं। वहीं इन दिनों रणबीर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं जोकि बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी रणबीर के अपोजिट नजर आएंगी।

रणबीर ने बहाई अपने पिता की अस्थियां
बता दें कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था जिनके बाद रणबीर ने अपने पिता की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#ranbirkapoor #neetukapoor #riddhimakapoorsahni at Banganga for rituals #rishikapoor #rip

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on May 3, 2020 at 7:21am PDT

जहां रणबीर के साथ उनकी मां नीतू कपूर (neetu Kapoor) और बहन रिद्धिमा भी नजर आई। इतना ही नहीं इनके अलावा रणबीर के करीबी दोस्त आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) भी वहां मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.