Wednesday, Mar 29, 2023
-->
rrr at goldenglobe awards 2023 naatu naatu wins best original song alia bhatt wish rajamouli

आलिया भट्ट से लेकर चिरंजीवी तक इन स्टार्स ने दी RRR की टीम को इंटरनेशनल अवॉर्ड जीतने की बधाई

  • Updated on 1/11/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है फिल्म लगातार एक के बाद एक उपलब्धि अपने नाम करती जा रही है। जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर 'आरआरआर' का क्रेज लोगों में आज भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।  फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को गोल्डन ग्लोब अवोर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए पुरस्कार से नवाजा गया है। इस गाने में रामचरण और एनटीआर के डांस की कैमिस्ट्री ने लोगों को भी थिरकने को मजबूर कर दिया है। अब गाने को मिले सम्मान के बाद फिल्म इंडस्ट्री से बधाई मिलनी शुरु हो गई है। फिल्म को मिले अवॉर्ड के कारण पूरी साउथ इंडस्ट्री में खुशी की लहर है। 

नाटू-नाटू सॉन्ग को अवॉर्ड मिलने पर इन सितारों ने जताई खुशी 
गोल्डन ग्लोब 2023 में मिले अवॉर्ड के बाद लोग फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने गाने की उपलब्धि पर अपनी खुशी जताते हुए कहा कि 'मेरे म्यूजिक डॉयरेक्टर क्षण-क्षणम मे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी फिल्म आरआरआर गाने को इस प्रतियोगिता में बेस्ट गाने के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हे कीरवानी आगे बढ़ते रहो।'

 

 

 

 

बता दें कि 'आरआरआर' के गाने नाटू-नाटू ने हॉलीवुड के गानों को पछाड़कर अपने नाम यह उपलब्धि की है। इन गानों में टेलर स्विफ्ट की 'कैरोलिना व्हेयर द क्रॉडैड्स सिंग', गिलर्मी डेल टोरो के 'पिनोचियो से सियाओ पापा', टॉप गन से 'लेडी गागा की होल्ड माई हैंड मेवरिक' और ब्लैक पैंथर से 'लिफ्ट मी अप वकंड़ा फॉरएवर' जैसे गाने शामिल थे। फिल्म के गाने को मिले अवॉर्ड से पूरी साउथ इंडस्ट्री में खुशी का माहौल छाया हुआ है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.