Sunday, Apr 02, 2023
-->
rrr become highest grossing film in japan

SS Rajamouli की फिल्म RRR ने जापान में की रिकॉर्डतोड़ कमाई, देखें आंकड़े

  • Updated on 12/17/2022

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। भारत में अपनी कामयाबी की उड़ान भरने वाली फिल्म 'आर आर आर' ने जापान में भी अपना जादू चलाया हुआ है। आपको बता दें कि फिल्म ने भारत के बाद अब जापान में भी रिकॉर्ड कमाई की है। अब यह फिल्म विदेशों में भी अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को चौंका रही है। आपको बता दें कि 'आर आर आर' जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

'आरआरआर' ने जीता लोगों का दिल
एस. एस. राजामौली की इस फिल्म में साउथ सिनेमा के दो हिट सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने गजब का अभिनय किया है। एक्शन और रोमांच से भरी इस फिल्म ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। यह फिल्म इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।


शुक्रवार को 'आर आर आर' के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई जिसमें लिखा है कि " हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 'आरआरआर' फिल्म अब जपान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। हमारे स्टार्स और डॉयरेक्टर्स को इतना प्यार देने के लिए सभी का धन्यवाद।" इसमें यह भी बताया गया कि जापान में यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई जिसके बाद 'आर आर आर' ने यहां 41 करोड़ येन से ज्यादा की कमाई कर ली है।

रिकॉर्ड तोड़ की कमाई 
एसएस राजामौली की यह फिल्म 12 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसके बाद इस फिल्म ने 1200 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है। इस फिल्म को हिंदी भाषा में 20 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, जिसके बाद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे फेमस इंडियन मूवी बन गई। भारतीय सिनेमाघरों में भी 'आर आर आर' ने ब्लॉकबस्टर कमाई की है, फिल्म ने ग्रास 1000 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई की। 'आर आर आर' ने लोगों के दिलों पर अपनी दमदार छाप छोड़ी है।   

comments

.
.
.
.
.