Wednesday, Mar 29, 2023
-->
rrr nominations in golden globe awards 2023

Golden Globe Awards 2023: 'आरआरआर' का विदेशों में बोलबाला, मिले दो नॉमिनेशन

  • Updated on 12/13/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। सिर्फ देश नहीं बल्कि दुनिया भर में फिल्म का बोलबाला रहा। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि इसे फिर से थिएटर में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। 

'आरआरआर' का विदेशों में बोलबाला
वहीं हाल ही में खबर आई है कि फिल्म को 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022' में नॉमिनेट किया गया है। जी हां, 'आरआरआर' को दो अलग-अलग कैटेगरी 'बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म' और फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि 'आरआरआर एकलौती भारतीय फिल्म है, जो इंटरनेशनल अवॉर्ड कैटेगरी में शामिल हुई है। वहीं हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर राजामौली को 'न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल बेस्ट डायरेक्टर' के अवॉर्ड नवाजा गया था। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने की भी मांग उठी थी। 

फिल्म की बात करें तो फिल्म में भव्य सेट और गजब के VFX दर्शकों को खूब पसंद आया। वहीं फिल्म की स्टोरी, थ्रिलिंग बैकग्राउंड स्कोर, स्क्रीनप्ले और डारेक्शन कमाल का है। फिल्म का गाना नाचो- नाचो में राम चरण के साथ एनटीआर का डांस काफी एंटरटेनिंग है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.