Friday, Sep 29, 2023
-->
rrr will be released in 10 languages across the country on this date

'आरआरआर' देशभर में 8 जनवरी 2021 में 10 भाषाओं में होगी रिलीज

  • Updated on 2/6/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। 'आरआरआर' (RRR) के निर्माताओं ने आखिरकार एस एस राजामौली की सितारों से सजी मैग्नम ओपस की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। फिल्म आरआरआर को 20 जनवरी 2021 में रिलीज किया जाएगा।

"आरआरआर" की टीम ने स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम की 118वीं जयंती पर उन्हें किया याद

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'आरआरआर' 
आरआरआर की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा,RRR will hit the screens on January 8th, 2021! We know the wait is long but we promise to keep giving you updates in the meanwhile. #RRROnJan8th

दस भारतीय भाषाओं में फिल्म होगी रिलीज
डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

ये स्टार्स फिल्म में आएंगे नजर
फिल्म में आलिया भट्ट (alia bhatt) और अजय देवगन (ajay devgn) के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नजर आएंगे।

अजय देवगन ने शुरू की फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग

फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की यह पहली फिल्म है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.