Friday, Jun 09, 2023
-->
saif ali khan celebrating birthday in england with kareena kapoor

सैफ अली खान ने पत्नि करीना संग इंग्लैंड के भूतिया घर में मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें

  • Updated on 8/17/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पटौदी (Pataudi) के नवाब और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान (Saif ali khan) ने 16 अगस्त को इंग्लैंड (England) में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बता दें सैफ का ये 49वां बर्थडे है। वहीं उनके इस बर्थडे पर उनकी पत्नि करीना कपूर खान (Kreena kapoor khan) ने उनके बर्थडे की सारी तैयारियां की। इस दौरान सैफ ने काफी सिंपल तरीके से अपना बर्थडे मनाया। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस रश्मी देसाई को फिर से हुआ प्यार, बॉयफ्रेंड संग बिग बॉस में आ सकती हैं नजर

सिंपल तरीके से बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखे सैफ 
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सैफ (Saif ali khan) कैक कट कर रहे हैं और करीना (kareena kapoor) उनके बिल्कुल बगल में ही खड़ी हैं। दोनों के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है और तस्वीर में सिर्फ ये दोनों ही नजर आ रहे हैं। इससे ये पता लग रहा हैं कि सैफ ने अपना बर्थडे बेहद ही सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by saif ali khan (@saif_alikan) on Jan 11, 2019 at 6:42pm PST

sacred games: सामने आया कुकू का ये Hot Video, फैंस के उड़े होश

इंग्लैंड में करीना और बेटे तैमूर संग मनाया बर्थडे 
इन दिनों सैफ और करीना दोनों ही अपनी शूटिंग के सिलसिले से लंदन (London) में ही बेटे तैमूर (Taimur) के साथ रह रहे हैं। उनके साथ उनके फ्रेंड्स और बहन सोहा (soha ali khan) भी लंदन में ही हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सैफ ने खुद बताया था कि वे अपना ये बर्थडे इंग्लैंड (England) के विंडसर (Windsor) में ही मनाएंगे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by saif ali khan (@saif_alikan) on Jan 11, 2019 at 6:41pm PST

राखी पर भाई अर्जुन कपूर के साथ नहीं बल्कि यहां एन्जॉय करती नजर आईं खुशी-शनाया

इंगलैंड के भूतिया कंट्री होम में रह रहे हैं सैफ 
साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि वो इंग्लैंड के विंडसर में स्थित एक पुराने कंट्री होम (Country home) में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि, "मुझे लगा था ये घर भूतिया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं और बाकी 6 लोग इसी घर में अपने बच्चों के साथ रह रहे हैं। हम सब साथ में खाना बनाते हैं और साथ खाते हैं। ये घर काफी अच्छा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🐎

A post shared by saif ali khan (@saif_alikan) on Dec 22, 2018 at 3:53pm PST

पिछले 7 सालों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इस वजह से परेशान है विद्या बालन, किया खुलासा

सैफ की फिल्म लाल कप्तान का टीजर हुआ रिलीज 
आपको बता दें कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म 'लाल कप्तान' (Laal Kaptaan) का टीजर रिलीज हो गया है। जिसे फिल्म समीक्षक तरण आर्दश (taran adarsh) ने अपने ट्विटर पर शेयर किया था। इसके अलावा इरोज नाउ (Eros Now) ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।

B'day spcl: इंजीनियरिंग करने के बाद कैसे शरत सक्सेना बन गए बॉलीवुड के मशहूर विलेन, जानें खास बातें

फिल्म में सैफ एक नागा साधू की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सैफ पहले कभी ऐसे अवतार में नजर नहीं आए। नागा साधू बने सैफ अपने माथे पर राख लगाते दिख रहे हैं। इसमें वे कहते हैं कि 'हर राम का अपना रावण, हर रावण का अपना दसहरा'। यह डायलॉग काफी दमदार लग रहा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.