नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान को हाल ही में दो बार जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी और उनके घर के सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। वहीं, एक बार सलमान को धमकी भरा ई-मेल आया है। जिसमें खुल तौर पर उन्हें जान से मारने की बात कही गई है। बड़ी बात ये है कि इस बार पुलिस के तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सलमान खान को फिर मिली धमकी इस धमकी भरे ई-मेल में लिखा है कि- 'तेरा हाल भी सिद्धू मूसेवाला की तरह होगा।' जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई है। पहले भेजे गए ई-मेल के आरोपी को तो गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन अब मिले ई-मेल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने जोधपुर से 21 साल के धाकड राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत की है।
ई-मेल भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार बता दें कि, इस आरोपी ने इससे पहले दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार को भी धमकी दी थी, जिसकी जांच पंजाब पुलिस कर रही है। पंजाब पुलिस भी जोधपुर पहुंची थी। मुंबई पुलिस की जांच के बाद इसे पंजाब पुलिस को सौंपा जा सकता है।
सलमान को नहीं धमकियों का डर गौरतलब है कि, सलमान के करीबी ने बताया था कि, इतनी धमकी मिलने के बाद भी सलमान खान को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उनका मानना है कि जब जो होना होगा वो होगा। हालांकि, सलमान की सुरक्षा के कड़े इंतेजाम कर दिए गए हैं।
Birth Anniversary: पिता के निधन के बाद इस उम्र में ही बस कंडक्टर की...
ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, नौकरी देगा रिलायंस...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये के उपयोग को बढ़ावा दें: स्वदेशी...
बार रेस्टोरेंट में चल रहा था अश्लील डांस, रिकॉर्ड किया तो पुलिस वालों...
राहुल के आरोपों के बीच अमेरिका ने कहा- भारत एक जीवंत लोकतंत्र, जा कर...
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया बोले- नौकरी का डर मत दिखाइये
विपक्ष के सवालों के बीच ओडिशा ट्रेन दुर्घटना मामले की जांच अपने हाथ...
महंगाई और बेरोजगारी चरम पर लेकिन भाजपा 'टिफिन पर चर्चा' करा रही:...
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान' को बताया...
AAP ने भाजपा नेता विजय गोयल पर महिला से बदसलूकी का लगाया आरोप