Thursday, Sep 28, 2023
-->
salman-khan-film-bharat-to-earn-this-much-on-eid

हर ईद सलमान के नाम, 'भारत' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

  • Updated on 6/1/2019
  • Author : Jyotsna Rawat

नई दिल्ली/ ज्योत्सना रावत। भाईजान का जलवा इस कदर कायम है कि उनका नाम जिस फिल्म से जुड़ता है, वो फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती है। हर ईद (Eid) पर सलमान खान (Salman Khan) अपने फैंस को फिल्म के रूप में ईदी देते हैं। इस ईद सलमान की फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार है। 

शुरु हुई एडवांस बुकिंग

सलमान की मचअवेटिड फिल्म 'भारत' की एडवांस बुकिंग ईद से 5 दिन पहले ही शुरु हो चुकी है। आने वाले बुधवार को फिल्म रिलीज हो जाएगी। फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं। कैटरीना- सलमान की जोड़ी को खासा पसंद किया जाता है।
उम्मीद है सलमान के फैंस अभी से अपनी टिकेट्स की बुकिंग कराना शुरू कर चुके हैं।

पहले दिन 40 से 45 करोड़ के बिजनेस की उम्मीद

ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार 'भारत' से उम्मीद है कि पहले दिन लगभग 40 से 45 करोड़ की कमाई कर सकती है। इस फिल्म से इतनी ज्यादा कमाई की उम्मीदें इसलिए है क्योकि इससे पहले ईद पर सलमान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज हुई थी जिसने पहले दिन 36 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया था। आइये बताते हैं इससे पहले सलमान की फिल्मों ने ईद पर रिलीज के पहले दिन कितनी कलेक्शन की। 

हर ईद सलमान के नाम 

2014 में रिलीज हुई फिल्म 'किक' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसे साजिद नाडियावाला ने डायरेक्ट किया था। वहीं फिल्म ने पहले ही दिन 26.40 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी थी। 

2015 में 'बजरंगी भाईजान' ने तहलका मचाया था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। वहीं फिल्म ने पहले ही दिन 27.25 करोड़ की कमाई की थी। 

2016 में 'सुल्तान' ने पहले दिन बेहतरीन कलेक्शन की थी। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा थी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जाफर ने तथा निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था।

2017 में आई 'ट्यूबलाइट' कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म है। फिल्म के पहले दिन  पहले दिन का कलेक्शन 21 करोड़ रुपये रहा। 

2018 में 'रेस' ने पहले दिन 29.17 कमाई थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें सलमान ने मुख्य किरदार निभाया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.