Friday, Sep 22, 2023
-->
salman-khan-help-choreographer-saroj-khan

सरोज खान के पास नहीं हैै काम, सलमान- माधुरी ने इस तरह की मदद

  • Updated on 4/9/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकीं सरोज खान के पास इन दिनों काम नहीं है। सरोज खान बॉलीवुड का मशहूर नाम है। सरोज खान की कोरियोग्राफी में माधुरी ने कई सुपरहिट गानें इंडस्ट्री को दिए हैं।दोनो के बीच अच्छी बॉन्डिंग हुआ करती थी। लेकिन जब ये खबर माधुरी दीक्षित को मिली कि सरोज खान के पास फिलहाल कोई काम नहीं है, तो इस पर उनका कहना था कि अगर ऐसा सरोज जी ने खुद कहा है तो ये इंडस्ट्री का नुकसान है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💚

A post shared by Saroj Khan (@sarojkhanofficial) on Jan 13, 2019 at 9:03am PST

माधुरी ने कहा, सरोज जी के साथ मैंने कर‍ियर की शुरुआत की थी। वो एक ऐसी कलाकार हैं जो पूरे गाने को शानदार बना देती हैं। उनके अंदर टैलेंट कूट-कूट के भरा है। कलंक में मेरे एक गाने को 'तबाह हो गए' रेमो और सरोज जी दोनों ने कोर‍ियाग्राफ किया है। यह 9 अप्रैल को रिलीज होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Blessed to have a student like you.💜// @ananyapanday

A post shared by Saroj Khan (@sarojkhanofficial) on Jan 11, 2019 at 4:56am PST

Video: इस वजह से भीड़ के सामने रो पड़ी सपना चौधरी, कहा- नाचना छोड़ दूंगी

वहीं माधुरी के अलावा सलमान खान भी सरोज खान की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। सरोज खान ने इंटरव्यू में बताया था, 'जब मैं सलमान खान से मिली तो उन्होंने मुझसे पूछा आप आजकल क्या रही हैं.. तो मैंने कहा कि अभी तो मेरे पास कोई काम नहीं है। इसलिए मैं यंग एक्ट्रेसेस को इंडियन क्लासिकल डांस सिखा रही हूं। उसके बाद सलमान बोले- अब आप मेरे साथ काम करेंगी।' 

पुलवामा अटैक के बाद बिग ने इस ऑस्कर विनर की फिल्म में काम करने से किया इनकार

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#throwback to an Amazing song.💜

A post shared by Saroj Khan (@sarojkhanofficial) on Nov 20, 2018 at 10:25pm PST

खबरों कि मानें तो सरोज खान, सलमान की 'दबंग 3' में काम कर सकती हैं। वैसे इससे पहले करण जौहर, माधुरी दीक्ष‍ित भी सरोज खान की मदद कर चुके हैं। उम्मीद है कि अब सरोज खान के पास काम की कोई कमी नहीं रहेगी।

बता दें कि सरोज खान को 2002 की 'देवदास', 2006 की 'श्रृंगारम' और 2007 में आई 'जब वी मेट' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.