Friday, Sep 29, 2023
-->

सिंगर बने सलमान खान ने इस फिल्म के लिए गाया गाना

  • Updated on 2/24/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्में देखकर लोग उनके अभिनय के फैन हो चुके हैं।

2014 में सलमान ने रितेश देशमुख अभीनीत मराठी फिल्म 'लय भारी' में केमियो किया था। सलमान का उनका भाऊ का रोल तब खूब चर्चा में रहा था। सलमान ने अपनी फिल्म किक और हीरो में गाने भी गाएं हैं।

करण जौहर की टीम ने किया सैफ अली खान की बेटी से जुड़ा बड़ा खुलासा

अब सलमान ने एक मराठी फिल्म 'एफ यू मतलब फन अनलिमिटेड' में गाना भी गाया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर महेश मांजरेकर के बेटे सत्या मांजरेकर है। सलमान खान खुद बॉलीवुड में कई सितारों को लॉन्च करते हैं लेकिन बुधवार को सत्या मांजरेकर ने सिंगर के रूप में सलमान को लॉन्च किया।

Navodayatimes

फिल्म के निर्देशक सत्या के पिता महेश मांजरेकर हैं। इस बारे में महेश मांजरेकर ने खुद फिल्म 'रूबिक्स क्यूब' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान बताया।

‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ पर सेंसर बोर्ड ने कहा, फिल्म कुछ ज्यादा ही नारीवादी है...

महेश ने बताया कि सलमान ने मराठी फिल्म 'एफ यू मतलब फन अनलिमिटेड' में अपनी आवाज दी है। सलमान खान भी इस बारे में बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इवेंट पर मराठी शब्द जैसे 'शंभर टक्के' मतलब 100 प्रतिशत और 'करणार' मतलब 'करूँगा' भी इस्तेमाल किए। सलमान खान ने बताया कि वो महेश मांजरेकर के साथ एक मराठी फिल्म भी बनाएंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.