Wednesday, Oct 04, 2023
-->
salman khan says wont be returning for bigg boss 14

अगले साल Bigg Boss में सलमान को नहीं देख पाएंगे आप, ये वजह आई सामने

  • Updated on 11/18/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। इस वक्त सबसे बड़े रियालटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) की चर्चा हर जगह हो रही है। वहीं कल रात फिल्म 'पागलपंती' (pagalpanti) की स्टारकास्ट अनिल कपूर (anil kapoor), उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela), पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) शो में पहुंची।

बिग बॉस में सलमान और अनिल की दोस्ती को किया गया टेस्ट
बता दें शो के दौरन सलमान खान (salman khan) और अनिल की दोस्ती टेस्ट किया गया। इस दौरान सलमान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर उनकी फीस नहीं बढ़ाई गई तो वो अगला सीजन नहीं करेंगे। दरअसल शो में उर्वशी और कृति ने अपने हाथ में बड़ा बड़ा टिफिन लेकर पहुंची थीं। इन दोनों ने शो में सलमान और अनिल की दोस्ती का टेस्ट लेना शुरु कर दिया था। 

खुद को Bigg Boss का सबसे बड़ा फैन मानती हैं अन्नया पांडे, इस कदर है दीवानी

सलमान ने अनिल की इस आदत का किया खुलासा
कृति सलमान से अनिल की सबसे खराब आदत क्या है? इस पर सलमान जवाब देते हैं कि अनिल कपूर को अंडरवेयर में चलने की आदत है। ये अंडरवेयर पहनकर होटल की लॉबी से सलमान के रूम तक चले गए थे। इसके बाद उर्वशी से सलमान की सबसे बुरी आदत के बारे में पूछती हैं। इस पर अनिल कहते हैं कि जब सब सोते है तब सलमान वर्कआउट करते हैं।

सामने आया Bigg Boss का अनसीन वीडियो, करण सिंह ग्रोवर के साथ है आरती सिंह का खुफिया रिश्ता!

शो के अंत में अनिल से पूछा गया कि सलमान ने कितने बिग बॉस सीजन को होस्ट किए है? इस पर जवाब देते हुए सलमान बोलते हैं कि 10 सीजन किया है अब बस हो गया अगर उन्होंने मेरे पैसे नहीं बढ़ाए तो मैं अब कोई सीजन नहीं करने वाला।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.