Sunday, Jun 04, 2023
-->
sangeeta-sajith-passes-away-sosnnt

मशहूर सिंगर संगीता साजिथ का हुआ निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

  • Updated on 5/23/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ की मशहूर प्लेबैक सिंगर संगीता साजिथ (Sangeeta Sajith) का निधन हो गया है। 22 मई को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनकी उम्र 46 साल थी। सूत्रों के अनुसार संगीता पिछले लंबे समय से किडनी संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं। वह तिरुवंतपुरम  में अपनी बहन के घर के इस बीमारी का इलाज करवा रहीं थी। 

वहीं उनके निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। सोशल मीडिया पर साउथ के कई मशहूर हस्तियों ने संगीता साजिथ को  श्रद्धांजलि दी है।  बता दें कि संगीता साजिथ ने अपने फिल्मी करियर में 200 से भी ज्यादा गाने गाए हैं। संगीता साजिथ  मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं में गाना गा चुकी हैं।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.