Wednesday, Sep 27, 2023
-->
sapna choudhary gives birth to a baby boy aljwnt

सपना चौधरी के घर गूंजी किलकारियां, दिया बेटे को जन्म

  • Updated on 10/7/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के फैंस के लिए रक खुशखबरी सामने आई है। जी हां, सपना चौधरी ने एक बेटे को जन्म दिया है जिससे उनका घर किलकारियों से गूंज उठा है। 

जानकारी के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। खुद सपना के पति ने फेसबुक पर लाइव करके अपने और सपना के फैंस के साथ ये खुशखबरी बांटी।

शादी के बंधन में बंधने वाली हैं काजल अग्रवाल, 30 अक्टूबर को इनके साथ लेंगी फेरे

जनवरी में हुई थी शादी
सपना चौधरी इसी साल जनवरी में हरियाणवी गायक-कलाकार वीर साहू के साथ शादी के बंधन में बंधीं थीं। आपको बता दें, सपना चौधरी की ये शादी बहुत की गुपचुप तरीके से कोर्ट में की गई थी।

मैकेफी ने जारी की सबसे खतरनाक लोगों की लिस्ट, तब्बू, तापसी और अनुष्का का नाम किया शामिल

जानिए कौन हैं वीर साहू
सपना का दिल चुराने वाले वीर साहू एक सिंगर होने के साथ-साथ कंपोजर, लिरिस्ट और हरियाणवी एक्टर भी हैं। वीर साहू की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें एक स्टेज नेम भी मिल चुका है। जी हां, लोग वीर साहू को बब्बू मान के नाम से भी जानते हैं।

comments

.
.
.
.
.