Wednesday, Oct 04, 2023
-->
sapna choudhary sweeps floor with jadhu

नारी एक रंग अनेक , चुटकी में बदला सपना का अंदाज

  • Updated on 11/26/2022

नई दिल्ली, टीम डिजिटल।  हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है। उन्होंने अपने डांस करने के अंदाज से पूरे देश में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। सपना चौधरी के स्टेज शो में लोग उनकी एक झलक देखने के लिए लाइनों में खड़े दिखाई देते है। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अपनी लाइफ से जुड़े नए अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहतीं है।

केवल 3100 रुपये से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी की शोहरत आज बुलंदियों  के आसमान पर है। अपने बेबाक अंदाज को लेकर सपना अक्सर चर्चा में बनी रहती है।  लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह एक वीडियो है। हाल ही  में सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वे अपने घर के आंगन में झाडू लगाती दिखाई दे रही हैं। ठंड का मौसम होने के कारण सपना ने शोल भी ओढी हुई है। पैर में सिंपल सी चप्पल पहने सपना एक साधारण सी महिला की तरह झाडू लगाते हुए वीडियो में नजर आ रहीं है।

 

 

 

 

 

 हरियाणा की मशहूर डांसर को झाडू लगाते देख लोग उनके देसी अंदाज की तारीफ कर रहे  हैं। वीडियो के कुछ समय आगे बढ़ने पर सपना का एक नया अवतार दिखाई देता है। नियॉन कलर की साड़ी में सपना आसमान से उतरी हुई अप्सरा जैसी नजर आतीं है।

उन्होंने इस पर रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है और ओपन हेयर किए हुए है। अपने इस नए अवतार में सपना बेहद सुंदर लग रहीं है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा कि "नारी एक, रंग अनेक"..।  चुटकी में बदले सपना चौधरी के ग्लैमरस अवतार ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस वीडियो को देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और कमेंट सैक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।  

comments

.
.
.
.
.