Wednesday, Mar 22, 2023
-->
sara-ali-khan-comment-on-kartik-and-janhvi-dostana-2

'दोस्तान 2' में जाह्नवी और कार्तिक की जोड़ी को लेकर सारा ने दिया कुछ ऐसा Reaction

  • Updated on 6/28/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। करण जौहर (karan johar) ने हाल ही में सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो शेयर कर 'दोस्तान 2' (dostaana 2) का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है। साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्तान' (dostaana) में जॉन अब्राहम (john abraham) और अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

Navodayatimes

इन दोनों की जोड़ी ने फिल्म को एक अलग ही अंदाज में दर्शकों के सामने परोसा गया था। वहीं अब खबर आई है कि फिल्म के सीक्वल की तैयारी हो रही है। 

Dabanng 3: विनोद खन्ना के निधन के बाद अब ये शख्स निभाएगा सलमान के पिता का रोल

करण जौहर ने वीडियो शेयर कर फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा किया है। फिलहाल तो फिल्म में जाह्नवी कपूर (jhanvi kapoor) और कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) का नाम ही सामने आया है। लेकिन ये तीसरे स्टार के बारे में करण ने सस्पेंस बना कर रखा है। 

वहीं इस वीडियो पर सारा अली खान ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि बधाई। यह फिल्म शानदार रहेगी। उन्होंने इमोजी के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया को दर्शाया है। 

B'day Spl: जब MeToo पर आनंद एल रॉय ने खुद को ठाराया था जिम्मेदार

ये हैं कार्तिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वहीं कार्तिक की बात करें तो इन दिनों वो सारा अली खान के साथ 'लव आजकल 2' (luv aajkal 2) की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा कार्तिक 'पति पत्नी और वो' ( Pati Patni Aur Woh) के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। जिसमें कार्तिक और अन्नया पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे और भूमि वो के रोल में दिखाई देंगी।  फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

'पति पत्नी और वो' सीक्वल 
ये फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते पर आधारित 70 के दर्शक की सुपरहिट फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ की रीमेक है। इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने  मुख्य भूमिका निभाई थी। 

पानी में गिरने से प्रियंका को बचाते हुए नजर आए पति निक जोनस

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

👄

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Jun 19, 2019 at 12:08pm PDT

जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट  
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म 'रूह-अफ्जा' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी नजर आएंगी। वहीं जाह्नवी निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी।बता दें कि फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.