नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जैकी चैन अपने मुंबई आने के बाद मिले महाराष्ट्रियन स्वागत से बेहद अभिभूत हैं। वो अपनी फिल्म 'कुंग फू योगा' के प्रमोशन के लिए भारत आए हैं।
उन्होंने फिल्म के प्रमोशन की शुरूआत से पहले 'द कपिल शर्मा शो' के लिए शूट किया। शो में जैकी साईकल पर आए। उन्होंने दिशा पटानी और अमायरा के साथ डांस किया। बता दें कि शो के इस एपिसोड में सुनिल ग्रोवर और नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद नहीं थे। नवजोत सिंह सिद्धू की जगह रवीना टंडन ने ले ली थी और वहीं सुनील ग्रोवर का कोई एक्ट नहीं रखा गया।
It's like a dream come true.. thank u brother @SonuSood for bringing @EyeOfJackieChan sir.. lots of love n best wishes always :))) — KAPIL (@KapilSharmaK9) January 23, 2017
It's like a dream come true.. thank u brother @SonuSood for bringing @EyeOfJackieChan sir.. lots of love n best wishes always :)))
इसके बाद फिल्म का प्रमोशन इवेंट मुंबई में एक होटल में रखा गया। जैकी चैन और टीम का स्वागत ढोल की ताल पर किया गया। जैकी ने स्टेज पर एक ओपन कार में एंट्री ली। उन्होंने मीडिया को नमस्ते के साथ संबोधित किया। जैकी के साथ फिल्म के निर्देशक स्टेनली टॉन्ग, दिशा पटानी, अमायरा दस्तूर और सोनू सूद भी मौजूद थे। उन्होंने दिशा के साथ स्टेज पर डांस भी किया।
इस इवेंट की होस्ट बॉलीवुड की योगा एक्स्पर्ट शिल्पा शेट्टी थीं। शिल्पा ने स्टेज पर ये भी बताया कि जैकी का पिछले 56 साल का करियर है। शिल्पा ने बताया कि वो खुद जैकी की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्हें जैकी की फिल्में इसलिए पसंद है क्योंकि एक्शन से भरपूर होने के बाद भी उनमें खून-खराबा नहीं होता।
जैकी ने कहा कि वो योगा नहीं करते लेकिन मार्शन आर्ट्स करते हैं क्योंकि वो योगा करने का सबसे तेज तरीका है। जैकी ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरणा अपने फैंस से मिलती है। जाकी का कहना है कि जब भी वो अपने ऑफिस जाते हैं वहां अपने फैंस के पत्र देखकर हैरान हो जाते हैं।
सनी ने किया भारतीय रेल में सफर, Video से शेयर किया अनुभव
जैकी ने कहा कि वो अपने फैंस के लिए अलग-अलग तरह की फिल्में बनाकर उन्हें खुश करने की कोशिश करते हैं। जैकी ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि वो कब तक ये कर पाएंगे लेकिन कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा समय तक कर पाएं।
जैकी से मिलने कई फैंस मुंबई पहुंचे। इसके बाद जैकी चैन सलमान खान के साथ डिनर के लिए मिलेंगे। सलमान ने भी अपनी और जैकी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है जिसमें दोनों साथ में एक टॉय लेकर खड़े हैं।
pic.twitter.com/6No7Aa9Qwx — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 23, 2017
pic.twitter.com/6No7Aa9Qwx
फिल्म में जैकी चैन, दिशा पटानी, अमायरा दस्तूर और सोनू सूद हैं। फिल्म 27 जनवरी को रिलीज होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का...
देश का एक ऐसा गांव जहां पैदा होते ही हो जाती है बच्चे की मौत, 500...
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में आया नया अपडेट, ये खास फीचर्स हुआ शामिल
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...