Sunday, Sep 24, 2023
-->
selena-gomez-has-anxiety-and-depression

एक बार फिर भर्ती हुईं सेलिना गोमेज, बार-बार आए पैनिक अटैक

  • Updated on 10/12/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हॉलीवुड सिंगर सेलिना गोमेज पिछले काफी समय से बीमार चल रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि उन्हें एक बार फिर से अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां पर वह अपना दिमागी इलाज करवा रही हैं। बता दें कि 26 साल की सेलिना को लूपस, डिप्रेशन और ऐंगजाइअटी जैसी खतरनाक बीमारी है। पिछले कुछ सप्ताह में उन्हें 2 बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है जिसमें उन्हें बार-बार पैनिक अटैक आ रहे थे।

 कुछ ऐसे हुई प्रिंस-युविका की संगीत सेरेमनी, पहुंचे ये टीवी स्टार

2016 में उन्होंने अपना किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था। जिसके साइड एफेक्ट की वजह से उन्हें डिप्रेशन और ऐंगजाइअटी का शिकार बनना पड़ा। इस बात की जानकारी खुद सेलिना गोमेज ने सोशल माडिया पर दी थी। बता दें कि उनकी बेस्ट फ्रेंड फ्रेंसिया रेसा ने ही सेलिना को अपनी एक किडनी डोनेट की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez) on Mar 30, 2018 at 12:23pm PDT

सेलिना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और बेस्ट फ्रेंड फ्रेंसिया की एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि थी 'मुझे पता है कि मेरे फैंस इस बात को नोटिस कर रहे हैं कि मैं इन दिनों दिखाई क्यों नहीं दे रही हूं और मेरी नई म्यूजिक एलबम आने वाली है जिसका मैं प्रमोशन भी नहीं कर रही हूं। मेरे फैंस इस बारे में जानना चाहते हैं। तो बता दूं, कि मेरा हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। फिलहाल मैं धीरे-धीरे रिकवर कर रही हूं।’ सेलिना ने यह बात इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हुई तस्वीर के साथ लिखी। 

#MeToo: डायरेक्टर सुभाष घई पर भी लगा गंभीर आरोप, जानकर उड़ जाएंगे होश

उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड फ्रेंसिया के बारे में भी लिखा कि 'मेरी खूबसूरत दोस्त को बहुत बहुत शुक्रिया। मेरी इस दोस्त ने मुझे अल्टिमेट गिफ्ट दिया है। उन्होंने मेरे लिए अपनी किड्नी का बलिदान दिया है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। आईलवयू सिस्टर’'
 Navodayatimes
वहीं सूत्रों के मुताबिक जब भी सेलिना को डिप्रेशन और ऐंगजाइअटी ज्यादा बढ़ जाता है तो वह खुद को सोशल मीडिया पर हर जगह से हटा देती हैं। वैसे देखा जाए तो पिछले कुछ हफ्ते सेलिना गोमेज के लिए काफी कष्टदायक रहा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.