नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की मोस्टअवेटेड फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज हो गई है। फिल्म को इम्तियाज अली ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
Video: किशोर दा के ये अनमोल नगमें आज भी सबके दिलों में करते हैं राज
शाहरुख और इम्तियाज अली साथ में पहली बार काम कर रहे हैं। खास बात ये है कि शाहरुख, इम्तियाज और प्रीतम तीनो ही अपने-अपने क्षेत्र में रोमांस के दिग्गज माने जाते है। सोचिए जब इन तीनों को आप एक साथ देखेंगे तो कितना मजा आएगा। इसकी एक झलक गीत "राधा" में बखूबी देखने को मिल रही है। जहां प्रीतम के गाने पर शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मिल कर अपना करिश्माई जादू बिखेर रहे है।
किशोर कुमार का गाना गाने पर सिर्फ एक रुपया पारिश्रमिक लिया करते थे मोहम्मद रफी
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें किंग खान और अनुष्का की जोड़ी तीसरी बार साथ नजर आएगी। इससे पहले दोनों रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म को लेकर दोनों स्टार्स ने अलग अलग शहरों में जाकर खूब प्रमोशन किया है।
कहानी
फिल्म की कहानी एक पंजाबी टूरिस्ट गाइड हरिंदर सिंह नेहरा (शाहरुख खान) और गुजराती लड़की सेजल झावेरी (अनुष्का शर्मा) की है। हरिंदर सिंह नेहरा टूरिस्ट गाइड है जो खुद को हैरी बुलाना पसंद करते हैं। सेजल यूरोप घूमने के लिए आती है जहां उसकी मुलाकात हैरी से होती है। इस ट्रिप के दौरान अनुष्का की सगाई की अंगूठी खो जाती है जिसे ढूंढने के लिए दोनों दुनिया के अलग-अलग जगहों में जाते हैं। इस एडवेंचर ट्रिप के दौरान दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगने लगता है।
धीरे-धीरे दोनों को एहसास होने लगता है कि वे एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। अब क्या दोनों प्यार का एहसास होने के बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए शादी करते हैं। ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Birth Anniversary: पिता के निधन के बाद इस उम्र में ही बस कंडक्टर की...
ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, नौकरी देगा रिलायंस...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये के उपयोग को बढ़ावा दें: स्वदेशी...
बार रेस्टोरेंट में चल रहा था अश्लील डांस, रिकॉर्ड किया तो पुलिस वालों...
राहुल के आरोपों के बीच अमेरिका ने कहा- भारत एक जीवंत लोकतंत्र, जा कर...
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया बोले- नौकरी का डर मत दिखाइये
विपक्ष के सवालों के बीच ओडिशा ट्रेन दुर्घटना मामले की जांच अपने हाथ...
महंगाई और बेरोजगारी चरम पर लेकिन भाजपा 'टिफिन पर चर्चा' करा रही:...
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान' को बताया...
AAP ने भाजपा नेता विजय गोयल पर महिला से बदसलूकी का लगाया आरोप