Sunday, Oct 01, 2023
-->
shahrukh khan pathaan day 2 collection crossed 100 crore mark

Pathaan Day 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर Pathaan का तहलका, आंकड़े सुन उड़ जाएंगे होश

  • Updated on 1/27/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'पठान' के जरिए शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर करीब चार साल बाद धमाकेदार वापसी की है। इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शाहरुख की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे के अलावा दूसरे दिन भी जबरदस्त कलेक्शन किया है। जिसके बाद 'पठान' ने  केवल दो दिन में ही 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। 26 जनवरी के मौके पर फिल्म को और अधिक फायदा मिला है।

'पठान' ने तोड़े कई रिकॉर्ड 
शाहरुख की फिल्म ने पहले ही दिन 57 करोड़ की बंपर ओपनिंग के साथ कई रिकॉर्ड खड़े कर दिए है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार शाहरुख की फिल्म के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 70 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। इसकी जानकारी रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी है। वहीं अब 'पठान' ने केवल दो दिन में ही कुल 127 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

 

शाहरुख की फिल्म का जलवा
केवल दो दिन में ही 'पठान' ने ताबड़तोड़ कमाई के कई रिकॉर्ड खड़े कर दिए है। फिल्म के लिए लोगों में जो क्रेज दिखाई दे रहा है वो पिछले कई सालों के नदारद था। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं कश्मीर के सिनेमाघरों में 32 सालों के बाद सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल के बोर्ड देखे गए हैं। पूरे भारत में फिल्म को लेकर एक अलग ही लहर चल रही है।


 

comments

.
.
.
.
.