Friday, Mar 31, 2023
-->
shahrukh-khan-reached-maa-vaishno-devi-temple

शाहरुख खान आधी रात पहुंचे मां वैष्णों के धाम, 'पठान' के लिए मांगी मन्नत

  • Updated on 12/12/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के लिए प्रार्थना करने आधी रात को मां वैष्णों के दरबार में पहुंचे है। दरअसल में बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होती जा रहीं है। बड़े स्टार्स की हाई फाई बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खा रही हैं। ऐसे में स्टार्स से लेकर मेकर्स तक सभी लोग परेशान हैं कि ऐसा क्या किया जाए जिससे फैंस बॉलीवुड पर दुबारा भरोसा करने में कामयाब हो पाएं और सिनेमाघरों में फिल्में देखने के लिए जाएं।

स्टार्स अपने स्तर पर हरसंभव कोशिश करते हैं कि उनकी फिल्म हिट लिस्ट में शामिल हो पाए। आपको बता दें कि शाहरुख खान लंबे समय के बाद फिल्म पठान में एक बार फिर नजर आने वाले है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान आधी रात को मां वैष्णों के दरबार में मन्नत मांगने के लिए गए,  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

माता के दरबार में लगाई हाजिरी
अगले महीने शाहरुख की फिल्म पठान आने वाली है। जिससे पहले शाहरुख खान माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे है। आपको बता दें कि इससे पहले आमिर खान भी अपनी पत्नी किरण राव के साथ माता के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। आमिर और किरण की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। जिसके बाद अब शाहरुख आधी रात को माता के दर्शन करने धाम पहुंचे है। उन्होंने इस मौके पर मास्क और चश्मा लगाया हुआ था जिससे उन्हें पहचाना न जा सके।

सोशल मीडिया पर बायकॉट अभियान से परेशान
शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर सोशल माडिया पर आए दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आता रहता है। इससे पहले अभिनेता 2 दिसंबर को मक्का भी गए थे। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख काले रंग की हुडी पहने हुए दिखाई दे रहे है और उनके साथ सिक्योरिटी  भी दिखाई दे रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'जवान' और 'डंकी'  में नजर आएंगे। वहीं उनकी फिल्म पठान 23 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।     
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.