Tuesday, Sep 26, 2023
-->
shahrukh khan top in time magazine 100 list

दुनिया के नामी व्यक्तियों को पछाड़ इस लिस्ट में अव्वल आए shahrukh khan, नाम की बड़ी उपलब्धि

  • Updated on 4/7/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एक्टिंग और लुक के लाखों दीवाने है। एक्टर पर भारत की नहीं विदेशों का जनता भी अपना बेशुमार प्यार लुटाती है। किंग खान एक अंतराष्ट्रीय आईकॉन भी है। हाल ही में टाइम मैगजीन ने एक पोल ऑर्गेनाइज किया था। जिसका परिणाम भी आ गया है। TIME की इस लिस्ट में टॉप 100 में सबसे ऊंचे पायदान पर शाहरुख खान ने जगह बनाई है। 

टाइम मैगजीन के पोल में पहले स्थान पर रहे शाहरुख खान
पाठकों द्वारा किए गए वोट के आधार पर यह सूची तैयार की जाती है। अमेरिकी प्रकाशन के अनुसार इस साल टाइम मैगजीन द्वारा कराए गए पोल में 12 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया। जिसमें से चार फीसदी वोट शाहरुख खान को मिले। जिससे एक्टर ने पहले पायदान पर अपनी जगह बनाई है। 

तीसरे और चौथे स्थान पर
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ईरान की महिला प्रदर्शनकारी रहीं है जो अपने हक के लिए आवाज उठा रही हैं। इन महिलाओं को  तीन प्रतिशत वोट मिले। इन औरतों को टाइम मैगजीन ने साल 2022 के हीरोज ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा है। वहीं इस पोल में ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर हैं।

इन लोगों ने भी बनाई जगह
अर्जेंटीना को पिछले साल कतर में फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मशहूर फुटबॉलर मेसी 1.8 प्रतिशत वोट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं। इसके साथ ही ऑस्कर विजेता मिशेल योह, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भी सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.