Thursday, Sep 28, 2023
-->
shalin-bhanot-turns-down-rohit-shetty-khatron-ke-khiladi-offer

Bigg Boss 16: शालीन ने ठुकराया Rohit Shetty का ऑफर, 'खतरों के खिलाड़ी' करने से साफ किया इनकार

  • Updated on 2/12/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी का सबसे चर्चित रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' का आज 12 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होने वाला है। वहीं फिनाले के एक एपिसोड पहले रोहित शेट्टी घर के अंदर गए और सभी कंटेस्टेंट से टास्ट भी करवाया। यहां रोहित अपने अपकमिंग शो खतरों के खिलाड़ी के चुनाव के लिए आए थे। 

शालीन ने ठुकराया रोहित शेट्टी का ऑफर
रोहित शेट्टी ने अपने खतरनाक टास्क के जरिए कंटेस्टेंट्स की जांच की ताकि वे 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए उस काबिल कंटेस्टेंट का चपनाव कर सकें। इस दौरान उन्हें शो के लिए शालीन भनोट को चुना लेकिन हैरानी की बात यह थी कि शालीन ने इस ऑफर को सिरे से नकार दिया। दरअसल, रोहित ने घरवालों को एक टास्ट दिया, जिसके विनर शालीन थे। टास्क जीतने के बाद रोहित ने शालीन से कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई बिग बॉस से सीधा खतरों के खिलाड़ी में एंट्री ले रहा है। 

यह सुनते ही शालीन रोहित शेट्टी को धन्यवाद कहा लेकिन बाद में उन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया। जी हां, शालीन ने बताया कि उन्हें इन सारी चीजों से डर लगता है। वहीं शालीन ने आगे कहा ये भी कहा कि वो चाहते हैं कि रोहित उन्हें फिल्मों में कमा दें। वहीं शालीन के इस निर्णय के बाद अर्चना गौतम ने कहा कि शालीन ने रोहित शेट्टी का अपमान किया है। अगर उसे शो में नहीं जाता था तो वह यह टास्क भी अच्छे से नहीं करता। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.