नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शेफाली शाह पहले ही साल 2022 अपने नाम कर चुकी हैं और अब वह कुछ ऐसा करने जा रही जिससे कि वह दर्शकों के बीच एक अभिनेत्री के रूप में अपना कद और ऊंचा कर लेंगी। उन्होंने जलसा, ह्यूमन, डार्लिंग्स और दिल्ली क्राइम 2 जैसी कंटेंट रिच फिल्मों के साथ हमें एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसके बाद कल वह दर्शकों के लिए 'थ्री ऑफ अस' लेकर आई।
जिसने उन 25 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई जिसे 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भारतीय पैनोरमा 2022 के लिए चुना गया है। इफ्फी का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर, 2022 तक गोवा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा फिल्मों को ही दिखाया जाता है।
शेफाली शाह, जयदीप अहलावत, स्वानंद किरकिरे अभिनीत 'थ्री ऑफ अस' ने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा और दर्शकों के बीच एक नया जादू क्रिएट किया। दर्शकों ने शेफाली के प्रदर्शन को खूब एंजॉय किया । साथ ही उनकी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस को देखकर भी खुश दिखाई दिए। हाल में सोशल मीडिया पर शेफाली ने इफ्फी की एक झलक शेयर की हैै।
काम की बात करें तो शेफाली ने अपनी बहुप्रतीक्षित दिल्ली क्राइम 2 के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया ।अब वे आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के साथ हाल ही में रिलीज़ हुई मेडिकल कैंपस कॉमेडी ड्रामा "डॉक्टर जी" के लिए जनता का प्यार जीत रही हैं। फैंस उनके किरदार को फिल्म में खूब पसंद कर रहे है।
भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा : नीतीश कुमार
BBC डॉक्यूमेंट्री बैन : लोग सुप्रीम कोर्ट का कीमती वक्त बर्बाद करते...
बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने अदाणी समूह, जाति गणना का...
अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा- धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से...
PNB ने किया साफ- अडाणी ग्रुप से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
Dasara teaser: दसरा का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, Puspa को टक्कर देने आ...
शाहरुख खान की Pathaan ने की ऐतिहासिक कमाई, महज 5 दिनों में 500 करोड़...
अगर आप नए और अच्छे Smartphones की तलाश में हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें
पाकिस्तानः पेशावर की मस्जिद में नमाज के बाद धमाका- 28 की मौत, 143 घायल
Ileana D’Cruz की बिगड़ी तबियत, अस्पताल से फोटो शेयर कर दी हेल्थ अपडेट