Thursday, Sep 28, 2023
-->
shehnaaz-gill-kisses-salman-khan-at-eid-party-video-viral-sosnnt

Video: ईद पार्टी में Shehnaaz ने Salman Khan पर लुटाया प्यार, सरेआम की ऐसी हरकत

  • Updated on 5/4/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल (shehnaaz gill) सलमान खान (salman khan) की फेवरेट कंटेस्टेंट थीं। हर वीकेंड के वार में सलमान अकसर शहनाज को सपोर्ट करते हुए नजर आते थे। वहीं शो तो खत्म हो गया, लेकिन आज भी सलमान पंजाब की कैटरीना कैफ पर मेहरबान हैं। दोनों के बीच का बॉन्ड आज भी बरकरार है। हाल ही में ईद पार्टी में हमें यह नजारा देखने को मिला। 

ईद पार्टी में Shehnaaz ने Salman Khan पर लुटाया प्यार
दरअसल, मंगलवार को सलमना खान की बहन अर्पिता खान (arpita khan) की ने अपने घर पर ईद की पार्टी रखी जहां बॉलीवुड के तमाम हस्तियों ने शिरकत की। वहीं इस साल पार्टी में शहनाज गिल भी नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज सलमान के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। कभी वह सलमान को गले लगाती तो कभी वह उन्हें किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, सलमान शहनाज को उनकी गाड़ी तक छोड़ने भी गए। दोनों का यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा हैं। खबरें हैं कि सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में शहनाज को रोल ऑफर किया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.