Wednesday, May 31, 2023
-->
shehzada kartik aaryan celebrates makar sankranti with 1 lakh fans at kutch

कच्छ के रण में शहजादा कार्तिक ने उड़ाई पतंग, लाखों की भीड़ हुई इक्ट्ठी

  • Updated on 1/15/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। 'शहजादा' स्टार कार्तिक आर्यन ने कच्छ के रण में करीब 1 लाख प्रशंसकों के साथ मकर संक्रांति का त्योहार सेलिब्रेट किया है। ट्रेलर के जश्न को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए,एक्टर ने भीड़ के समुद्र के बीच आकाश में एक विशाल 'शहजादा' पतंग भी उड़ाई। कार्तिक ने शानदार तरीके से मकर संक्रांति का त्योहर फैंस के साथ सेलिब्रेट किया है। इसी बीच अभिनेता के लोगों के साथ खूब सारी मस्ती की और फोटोज भी क्लिक कराई। 

कार्तिक ने शहजादा स्टाइल में उड़ाई पतंग
बता दें कि कार्तिक की मोस्ट अवेटिड फिल्म' शहजादा' के ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है और दर्शक इसे काफी पंसद भी कर रहे हैं।फिल्म की ऑनस्क्रीन जोड़ी कार्तिक और कृति लोहड़ी के अवसर पर अपने ट्रेलर की सफलता का जश्न मनाने के लिए जालंधर भी गए थे, जिसके बाद कार्तिक ने गुजरात में पतंग उत्सव को खूब एंजॉय किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

जैसा कि 'शहजादा' ऊंची उड़ान भरने की तैयारी में हैं,  वैसे ही कार्तिक की लंबी फैन फॉलोइंग भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ती जा रही है क्योंकि इस कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय फैंस भी मौजूद रहे थे। सभी ने 'शहजादा' के नारे लगाते हुए , हूटिंग भी की। मकर संक्रांति के इस उत्सव को कार्तिक ने फैंस के लिए एक खास पल बना दिया। मानकों को ऊंचा उठाने और रिकॉर्ड तोड़ने का दावा करने वाला यह पहला मौका है जब किसी बॉलीवुड अभिनेता ने रण उत्सव में इस तरह के फैन फेयर के साथ फेस्टिवल का उत्साह बढ़ाते हुए अपनी फिल्म का प्रमोशन किया है।

'शहजादा' का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर आदि ने शानदार अभिनय किया है। इस फिल्म में प्रीतम ने संगीत दिया गया है। भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल और कार्तिक आर्यन ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.